बिद्युत उपकेंद्र का सिटी बॉक्स जला,30 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सेवापुरी।स्थानीय विद्युत उपकेंद्र का सिटी बॉक्स जलने के कारण शनिवार के सुबह 7बजेसे विद्युत उपकेंद्र के चारो फीडर पर विद्युत आपूर्ति ठप होगयी।जिसके चलते पेयजल के लिये लोग परेशान रहे।
शनिवार को सेवापुरी विद्युत उपकेंद्र का रिले जल गयाथा जिसे वाराणसी से आये कर्मचारियों ने शनिवार शाम पांच बजे ठीक किया उसके बाद जब आपूर्ति बहाल हुई उसके दस मिनट बाद सिटी बॉक्स और 33 हजार का केबल बॉक्स जलने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी।जिसकी सूचना एस डी ओ ने अधिशासी अभियंता को दी फिर अधिशासी अभियंता राजेन्द्र पटेल,एसडी ओ डी के पांडेय और अवर अभियंता राजकुमार विद्युत उप केन्द्र पर पहुचे औरकर्मचारियों ने बॉक्स के मरम्मत काकामचालूकिया लेकिन देर रात तक सफलता नही मिलने के कारण आपूर्ति बहाल नही हो सकी।रविवार सुबह से फिर कर्मचारियों ने काम शुरू किया जो दोपहर एक बजे पूरा हुआ तब जाकर आपूर्ति शुरू हो सकी।वही अधिशासी अभियंता राजेन्द्र पटेल से बात करने पर उन्होंने बताया कि सिटी बॉक्स और 33 हजार का केबिल बॉक्स जलनेके कारण रामेश्वर,कालिकाधाम,कपसेठी और शकलपुर फीडरों के लगभग छःदर्जन गांव में विद्युत आपूर्ति ठप हो गयीथी।लेकिनअब आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू हो गयी है।
|