होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  2.      
  3. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  4.      
  5. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  6.      
  7. रक्त परीक्षण विभाग में लगी मरीजों की भीड़ देखकर संबंधितों को दिए दिशा निर्देश।
  8.      
  9. वार्डों सहित रक्त परीक्षण विभाग एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  10.      
  11. कन्नौज ।मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शक्ति वसु ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का दैनिक निरीक्षण ।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज धमाके के साथ पुराने मकान के उड़े दरवाजे। तेज धमाका सुन इलाके में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। धमाके में नही हुआ कोई जान माल का नुकसान। घटना स्थल से पुलिस को रखे मिले पुराने पटाखे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्कठा कर लैब भेजे। कोतवाल दिग्विजय सिंह बोले जल्द सने होगी सच्चाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगिया फजल ईमाम मोहल्ले का मामला।
  14.      
  15. कन्नौज - घर घर वोटिंग के लिये जागरुक कर रहे सिलेंडर। गैस सिलेंडर में चिपकाए जा रहे वोटिंग के लिये जागरुक करने वाले स्टीकर। जिला पूर्ति विभाग ने शुरू कराया जागरुकता अभियान। सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को बनाया मतदाता जागरुकता रथ। सदर स्थित गैस एजेंसी से हुई मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत। डीएसओ राजेश कुमार मिश्रा बोले आयोग के निर्देशानुसार शुरू किया गया जागरुकता अभियान।
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -कन्नौज यूनियन बैंक में लगी भीषण आग। आग से बैंक पूरी तरह जलकर राख। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। होली की छुट्टी के कारण आज बन्द थी बैंक। लाखों कैश और अभिलेख सहित कम्प्यूटर जलकर नष्ट होने की आशंका। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर स्थित यूनियन बैंक शाखा में लगी आग। छिबरामऊ कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप,गुस्साए डॉक्टरों व छात्राऑ ने हाइवे किया जाम,पुलिस ने कार को पकड़ा,मेडिकल कॉलेज में तैनात थे,डॉक्टर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज -तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश कन्नौज -कन्नौज पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ,बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला ,वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश-औरैया एक भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ₹30000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  26.      
  27. सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उदास नहीं रहे
  28.      
  29. उत्तर प्रदेश/कानपुर-एडीजी जोन ने निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ
  30.      
  31. उत्तर प्रदेश/कानपुर देहात-एडीजी जोन ने नवनिर्मित मीडिया सेंटर कक्ष का किया उद्घाटन
  32.      
  33. उत्तर प्रदेश/कानपुर-छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल आया वापस, कुलपति ने दी बधाई
  34.      
  35. उत्तर प्रदेश/कानपुर -उ.प्र. दिवस का सीएसए सभागार में विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।
  36.      
  37. उत्तर प्रदेश/वाराणसी- माता मंगलागौरी के अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर निकाला गयी भव्य कलश यात्रा
  38.      
  39. उत्तर प्रदेश- कानपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पेटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  शहर से चट्टे हटवाने गयी महपौर व अभियान दल पर पथराव, पाँच नामजद एवं 200 अज्ञात पर केस दर्ज
 
शहर से चट्टे हटवाने गयी महपौर व अभियान दल पर पथराव, पाँच नामजद एवं 200 अज्ञात पर केस दर्ज
Updated: 9/27/2020 6:32:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

शहर से चट्टे हटवाने गयी महपौर व अभियान दल पर पथराव, पाँच नामजद एवं 200 अज्ञात पर केस दर्ज
(चट्टे हटाने का विरोध करते लोग)
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। शहर पिछले साल से गंदगी से निजात दिलाने की मुहिम में महापौर ने नगर निगम के द्वारा अभियान चला रखा जिसमें कई चट्टा मलिकोंं पर कार्यवाही भी की गयी पर लॉकडाउन के चलते पिछले कुछ महीनों से अभियान रोकना पड़ा अब इस ओर ध्यानाकर्षण पर क्षेत्रीय लोगों के साथ नगर निगम की कहासुनी के चलते महपौर ने स्वयं इसकी बागडोर संभाल ली जिसके चलते चमनगंज घोसियाना में चट्टे हटवाने पहुंचीं महापौर प्रमिला पांडेय और उनके साथ मौजूद नगर निगम दस्ते पर पथराव किया गया। हमलावरों ने दस्ता प्रभारी की कार समेत तीन वाहनों में तोडफ़ोड़ कर पकड़े गए दो गाय व 15 भैंस छुड़ाने की कोशिश की। भीड़ बढ़ती देख दस्ता चमनगंज थाने पहुंच गया तो हंगामा कर रहे लोगों ने थाना घेर लिया। सूचना पर जिला प्रशासन और पुलिस अफसर व कई थानों की फोर्स वहां पहुंची, तब भीड़ को लाठी पटककर खदेड़ा गया और पांच उपद्रवी गिरफ्तार कर लिए गए। नगर निगम की ओर से पांच नामजद के अलावा 200 अज्ञात लोगों पर बलवा, सेवन क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट, तोडफ़ोड़, पथराव आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
चमनगंज घोसियाना में चट्टे हटवाने के लिए महापौर प्रमिला पांडेय, अपर नगर आयुक्त अरविंद राय, प्रवर्तन प्रभारी एके सिंह और कैटल कैचिंग विभाग प्रभारी डॉ. आशीष के साथ पहुंची थीं। दस्ते के वाहन चमनगंज थाने के पास खड़े कराकर महापौर टीम के साथ चट्टों में गईं। इसके बाद पांच चट्टों से जानवर पकड़े जाने लगे। दस्ते ने दो गाय व 15 भैंसें कैटल कैचिंग वाहनों में बंद कर दिए। दस्ता आगे बढ़ा तो महिलाओं व अन्य लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।
भीड़ जुटते ही दस्ता सतर्क हो गया। महापौर ने हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर पहन लिया। इस बीच छतों से पथराव शुरू हो गया। नगर निगम के तीन वाहनों के शीशे टूट गए, गनीमत रही कि किसी को पत्थर नहीं लगे। इस दौरान दस्ता चमनगंज थाने के पास पहुंच गया। कर्मचारियों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस बीच भीड़ ने चमनगंज थाना घेर लिया। महापौर ने डीएम आलोक तिवारी और नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी को सूचना दी। इसके बाद मौके पर नगर आयुक्त, एडीएम सिटी अतुल कुमार, एसपी पश्चिम डॉ.अनिल कुमार पहुंचे।
रायपुरवा, बजरिया, कर्नलगंज, सीसामऊ, बेकनगंज आदि थानों का फोर्स बुला लिया गया। तब जाकर भीड़ को लाठियां पटककर खदेड़ा गया। घरों से पथराव करने के आरोपित असगर अली, हासिक अली, मो. यामीन, नजीर अहमद, मंसूर अली को पकड़ लिया गया। शहर काजी हाजी मोहम्मद कुद्दूस, पार्षद लियाकत अली चमनगंज थाने आ गए। महापौर ने कहा कि चट्टों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। शाम सात बजे तक पंचायत के बाद नगर निगम की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया।
सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि नगर निगम कर्मी राजेंद्रप्रसाद मिश्र की तहरीर पर पांच नामजद व 200 अज्ञात लोगों पर बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, दूसरों की जान जोखिम में डालना, तोडफ़ोड़ पथराव, धमकी देने और नगर निकाय प्रदूषण की धारा-तीन के तहत मुक्दमा दर्ज किया गया है। पांच आरोपित पकड़े गए हैं।
जिम्मेदारों ने कहा-
गोबर-गंदगी से मुक्ति के लिए शहर से चट्टे हटाए जाएंगे। एक बार चट्टा हटने के बाद फिर लगाने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 
प्रमिला पांडेय, महापौर 
17 जानवर पकड़े गए हैं। हंगामा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
 -अक्षय त्रिपाठी नगर आयुक्त 
चट्टे वाले हटने को तैयार हैं। उन्हें सामूहिक रूप से एक जगह दी जाए व किस्तों में धन जमा कराया जाए। घोसी समाज के लोग इस मांग को लेकर महापौर से मिलेंगे। 
-मोहम्मद वसीक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय घोसी समाज

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डंपर में पीछे जा घुसा था डंपर, पुलिस ने क्रेन से केबिन खींचकर चालक को निकालकर पहुंचाया अस्पताल रेफर
कांग्रेस का बोरिया बिस्तर गोल करने का आ गया समय : रामदेव शुक्ला
गेहूं फसल की कटाई मड़ाई करते समय रखें विशेष सावधानियां: डा. खलील ख़ान
महापौर ने खुले मैनहोल मामले में सम्बन्धित पर जांच कर कार्यवाही के दिने निर्देश
नामांकन की अंतिम तिथि से एक दिन पूर्व बिके नौ फॉर्म
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :