शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की कई मांगों को लेकर डी.ए-वी. कालेज में आम सभा सम्पन्न
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। आज महाविद्यालय की कतिपय एवं शासन से सम्बन्धी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की कई मांगों को लेकर डी.ए-वी. कालेज में एक आम सभा हुई। सभा की अध्यक्षता उपाध्यक्ष डी.पी. सिंह एवं संचालन महामंत्री हरिगोविंद सिंह यादव ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता राकेन्द्र मोहन तिवारी ने कहाकि आज महाविद्यालय प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को पिछले कई वर्षों से अनदेखा किया जा जिससे सभी कर्मचारियों में रोष और आक्रोश व्याप्त है। श्री तिवारी ने कहाकि की मृतक आश्रितों को सेवा में नहीं लिया जा रहा है और शासनादेश की अवहेलना करके मृतक आश्रितों को दर दर की ठोकरे खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है जिसे संगठन कभी बर्दास्त नहीं करेगा और निकट भविष्य में आर पार की लड़ाई लड़ने की रुपरेखा आगामी कार्यकारिणी की बैठक में तय होगी।
सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला महामंत्री श्री उदयराज सिंह यादव एवं संयुक्त परिषद के नेता मेवालाल कनौजिया ने आश्वस्त किया कि महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं की लड़ाई में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की भूमिका प्रभावशाली रहेगी और महाविद्यालय प्रशासन पर न्यायोचित मांगों को पूरा कराने के लिया दबाव बनाया जायेगा।
सभा में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री सी. पी. मिश्रा, कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष रामसागर जायसवाल, सचिव ललित सक्सेना, संयुक्तमंत्री रामसिंह, लेखा प्रमुख अंकुर श्रीवास्तव, बालेश्वर, अरविंद कटियार, विजय कुमार सिंह , श्याम द्विवेदी, अम्बरीष श्रीवास्तव, अरविन्द पाण्डेय आदि थे।