बेंंती गांव के चेतन त्रिपाठी ने हासिल की 4569 वीं रैंक
ब्यूरो चीफ लखनऊ अरविंद सिंह चौहान
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस लखनऊ । देश के प्रतिष्ठित सरकारी गैर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा 2020 (NEET) का रिजल्ट बीते शुक्रवार को घोषित किया गया। जिसमें बंथरा क्षेत्र के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा गोद लिए आदर्श गांव बेंती के रहने वाले चेतन त्रिपाठी ने ऑल इंडिया रैंक में 4569वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।चेतन ने नीट परीक्षा में 720 में से 646 अंक हासिल कर कीर्तिमान स्थापित किया। चेतन के पिता पवन कुमार त्रिपाठी पेशे से शिक्षक व माता ग्रहणी हैं। चेतन की इस सफलता से उनके माता-पिता उत्साहित हैं।माता पिता का मानना है कि शुभ नवरात्रि पर माता रानी ने खुशी प्रदान की है वहीं इसी परीक्षा में उनकी बहन प्रज्ञा त्रिपाठी ने भी 518 अंक प्राप्त किए हैं। चेतन का सपना डॉक्टर बनने के बाद गरीब, बेसहारा व असहाय लोगों की सेवा करना है। वहीं चेतन की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों सहित ग्राम प्रधान विकास साहू ग्रामीण ऋषभ मिश्र सहित तमाम ग्रामीणों ने भी चेतन के घर पहुंच कर उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। बेटे की इस उपलब्धि को लेकर माता पिता खुशी से गदगद है।