डांडिया नाइट में जमकर मचाया धमाल, कहा डांडिया खेलेंगे हम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। क्रेजी डांस एकेडमी की तरफ से डांडिया खेलेंगे हम किसमें कितना है दम एक शानदार डांडिया नाइट आयोजित की गई जिसमें अजय कपूर ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा क्रेजी डांस अकैडमी की डायरेक्टर कंचन सिंह भी उपस्थित रही। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कंचन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अनुष्का सिंह के द्वारा कोरियोग्राफ किए हुए एक ग्रुप डांस से हुई तत्पश्चात लोगों ने गुजराती दोनों पर लगभग 7 महीने बाद कोरोना काल के बाद जम के इंजॉय किया एंकर प्रतीक त्रिवेदी ने अपनी एंकरिंग एवं कविताओं से शमा बांधे रखा कार्यक्रम में मास्क सैनिटाइजर और दो गर्ल्स दूरी है जरूरी का पूरा ख्याल रखा गया साथ ही साथ निर्णायक मंडल में विपिन निगम रेनू शाह और शिवांगी द्विवेदी नजर आई। कार्यक्रम में लोगो ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद उठाया। जिन्होंने बेस्ट डांडिया मेल देव नेगी, बेस्ट डांडिया डांस फीमेल कनक शर्मा, बेस्ट डांडिया कपल अनुष्का दीपांकर, बेस्ट ड्रेस अनिका गुप्ता, बेस्ट क्यूट बाबा दृष्टि गुप्ता, बेस्ट हेयर स्टाइल प्रियंका, बेस्ट ड्रेस बेबी मिस्टी, इशानी को चुना कार्यक्रम में लोगों का उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित और विजेताओं को सम्मानित किया गया। और कंचन सिंह ने सब का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में कंचन सिंह विजय कपूर विजय सिंह करण सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
|