एनकाउंटर में पुलिस द्वारा मार गया 10 लाख का इनामी नक्सली
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस बिहार- गया, नक्सलियों द्वारा बीती रात बाराचटटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो के किनिारे महुअरी में चल रहे एक कार्यक्रम के दौरान हमला कर दिया था। इस हमले में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस द्वारा एनकाउटर की कार्यवाही की गयी, जिसमें 10 लाख का इनामी एक कुख्यात नक्सली आलोक को पुलिस द्वारा मार गिराया गया। बताया जाता है कि इस घटना में कोबरा के चार जवान भी घायल हुए है, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नक्सली गतिविधियां प्रशासन के लिए परेशानी का कारण बनी रहती है। ऐसे में एक कार्यक्रम में नक्सलियोें ने हमला कर वहां दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। वहीं कुख्यात नक्सलीय कमांडर आलोक की गतिविधियां ज्यादातर झारखड क्षेत्र की ही थी और उस पर झारंखड सरकार द्वारा दस लाख का इनाम भी रखा गया था। नक्सलियों द्वारा जिन दो लोगों की हत्या की गयी उसमें एक की पहचान नदरपुर पंचायत के मुखिया देवर वीरेंद्र यादव के रूप में कर ली गयी है जबकि एक अन्य मृतक को अभी तक नही पहचाना जा सकता है, जिसके बारे में जानकारी ली जा रही है। बताया जाता है कि वीरेन्द्र यादव के परिवार पर पहले भी नक्सलियो ने घात लगाकार हमला किया था और 2005 में पीरेंद्र के घर पर आग भी लगाई थी तब वीरेद्र नदरपुर में रहते थे और इस घटना के बाद वह अपना घर छोडकर बाराचटटी में रहने लगो थे। वहीं 2009 में वीरेन्द्र के बडे भाई शंभू यादव की भी सासाराम में हत्या कर दी गयी थी।
|