पत्नी के जहर खाने के बाद पति ने की दो बच्चों सहित आत्महत्या
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हरियाणा- फेहाबाद, पति-पत्नि के आपसी रिश्तो में आई कडुवाहट ने एक बडी घटना को अंजाम दे दिया। जहां दोनो के आपसी झगडे के बाद एक पत्नि के जहर पी लिया वहीं उसकी हाल को देखकर घबराया पति अपने दोनो बच्चों के साथ घर से निकल गया और फिर तीनो की लाश एक नहर से बरामद की गयी।
मामला हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव रामसरा का है। गांव का रहने वाला कुलदीप सिह जाखल जो जेबीटी टीचर कार्यरत था उसका आये दिन पत्नि से विवाद होता रहता था। बताया जाता है कि उसकी पत्नि अपने ससुराल में रहती थी लेकिन पति अपने घर से कुछ दूर भटटूकला में किराये पर घर लेकर रह रहा था। बताया जाता है कि चार दिन पहले ही पति-पत्नि के बीच फिर विवाद हुआ था और, जिसके बाद पत्नि ने कीटनाशक पी लिया था और इसी से धबराकर पति कुलदीप अपने दो बेटो 15 वर्षीय वीरेंद्र तथा 13 वर्षीय नीतिश को लेकर कहीं चला गया था। वहीं कुछ लोगों ने भटटू मडी के पास कुलदीप का हेलमेट व कंबल पडा देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस द्वारा पास की नहर में तलाशी अभियान चलाया गया जिसमें कुलदीप तथा उसके दो बच्चों के शवों को बरामद कर लिया। वहीं कुलदीप की पत्नि जिसमें जहर पिया था इलाज के बाद उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
|