भाजपा ने बनाया सुशील मोदी को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस बिहार, पटना- बिहार में भाजपा का बडा चेहरा माने वाले सुशील कुमार मोदी को भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। सुशील मोदी पूर्व उपमुख्यमंत्री भी रहे है।बता दें कि राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद यह सीट खाली हो गयी थी। भाजपा द्वारा इस बार सुशील कुमार मोदी को डिप्टी सीएम का पद नही दिया गया था तािा उनके स्थान पर तारकिशोर और रेणु देवी को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं माना जा रहा है कि सुशील मोदी को केंद्र में बडी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। सुशील मोदी पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे है साथ ही वह जेपी आंदोलन से भी जुडे रहे है। वह बिहार में विपक्ष के नेता भी रहे।
|