किसान विरोधी बिल के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर| उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर आज जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण की अध्यक्षा ऊषा रानी कोरी की अध्यक्षता में गोल चौराहा रावतपुर कानपुर में विशाल धरना/प्रदर्शन का आयोजन किया गया, और राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन दिया गया। आज धरने को सम्बोधित करते हुये धरने पर मौजूद नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा जबरदस्ती किसानों पर ये 03 काले कानून थोप रही है जिससे सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को होगा। जबकि पहले से ही आवारा पशुओं, ऊंची कीमतों पर खाद/बीज खरीदने से परेशान किसानों को सरकार में बिचौलियों और आढ़तियों के नाजायज गठजोड़/दखल के चलते किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नही मिल पा रहा है। यह आक्रोश देश के सभी किसानो का है। अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से कहने के लिये पंजाब, हरियाणा के किसानों को सरकार तानाशाही तरीके से दिल्ली आने से रोका जा रहा है और उनको तरह तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। बस.. बहुत हो चुका ! और सरकार की किसान विरोधी इन्ही गलत नीतियों को देखते हुये किसानो के न्याय दिलाने के लिये आज सड़क पर धरना प्रदर्शन कर किसानों की समस्याओं पर आवाज उठाई गयी। और माननीय राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा गया जिसमे यह मांग की गयी कि : मोदी सरकार द्वारा लाये गये किसान विरोधी काले कानून को तत्काल वापस लिया जाये और किसानो की बातों को सुनकर उनकी मांगो को पूरा किया जाये। धरना/प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष ऊषा रानी कोरी ने कहा कि अगर सरकार ने किसानो के साथ सौतेला व्यवहार कर उनका शोषण करना बंद नही किया तो जिला कांग्रेस सड़को पर आंदोलन को मजबूर होगी जिसमे कानून व्यव्स्था बिगड़ी तो सारी जिम्मेदारी केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की होगी। धरने का संचालन जिला प्रवक्ता डा प्रभात मिश्रा ने किया। प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजाराम पाल, और अन्य कांग्रेसजनो मे पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामदेव सिंह,मदन गोपाल राखरा, जिला प्रवक्ता डा प्रभात मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल कमल,वीरेंद्र चतुर्वेदी, जिला महासचिव स्वामीनाथ गिरि, डा राम नरेश कुशवाहा, राजू कश्यप शक़ील अहमद कादरी, विवेक पाण्डेय, अलक शंकर शर्मा, पुष्पेन्द्र यादव, योगेन्द्र कुमार, एस.सी. यादव, मोहम्मद कुर्बान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
|