बंधनवार सजा किया मोदी का स्वागत
*अहिल्याबाई घाट पर हुई सप्तर्षि आरती*
*पाँच हजार दीपों से जगमाया अहिल्याबाई घाट*
*बटुकों ने भी की गंगा आरती*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सोमवार की शाम अहिल्याबाई घाट पर सजे बंधनवार व दीपों की छटा देखते ही बन रही थी। रंग-बिरंगे बंधनवार ने सभी का मन मोह लिया। देवदीपावली की शाम प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष में गंगा जी की महाआरती की गयी। सायंकाल शास्त्रार्थ महाविद्यालय के बटुकों ने आचार्य उदित मिश्रा के आचार्यत्व में षोड़षोपचार पूजन किया। पूजन के उपरांत श्री श्री काशी गंगा सेवा समिति के संयोजक पवन शुक्ला ने सभी आगंतुकों स्वागत करते हुए कहा कि आज की यह महाआरती अतिविशिष्ट हो गयी है इस हेतु हम अपने सांसद व प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करते हैं कि उनकी प्रेरणा से आज सभी घाट अद्भुत रूप से जगमगा रहे हैं। यह आयोजन एक विश्वकीर्तिमान बन गया है। इसके बाद 7 बटुकों ने गंगा महाआरती की। विकास महाराज ने संयोजन प्रमुखता से किया। विशाल औढेकर,सडानन पाठक,गुल्लू महाराज,विनोद राव पाठक,कल्लू महाराज,आकाश पाठक आदि प्रमुख रूप से व्यवस्था संचालित करने में लगे रहे।