समाजवादी पार्टी की नीतियों का प्रचार कर रहे कार्यकर्ताओं का हुआ जोरदार स्वागत
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। समाजवादी पार्टी की नीतियों और सपा शासनकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों का साइकिल पर सवार होकर गांव-गांव, गली गली बखान कर रहे सपा कार्यकर्ताओं के जत्थे का जिला मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा नेताओं ने फूलमालाओं सेस्वागत कर कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई की। इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने साइकिल यात्रा पर निकले कार्यकर्ताओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि जिस परिश्रम से समाजवादी नीतियो का प्रचार कर रहे है वह असली समाजवादी होने की पहचान है। हम समाजवादी लोगो को आप की मेहनत पर गर्व है और आशा है कि आप लोगो का परिश्रम सफल होगा। श्री यादव ने कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा का ही परचम लहराएगा। उन्होने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता इस गुण्डाराज से परेशान है। प्रदेश का विकास का पहिया थम गया है। कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। जनता अखिलेश सरकार का इन्तजार कर रही है। इस अवसर पर सपा नेता सोनू यादव, राम कुमार, रणविजय सिंह, अन्नू तिवारी, रमेश यादव, गोल्डी यादव समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।