हिमांचल में रहस्यमय तरीके से 1000 से अािक पंक्षियों की मौत
हिमांचल प्रदेश- कुछ वर्ष पहले देश में बर्ड फलू फैला था, जिसके कारण हजारो पंक्षियों की मौत हो गयी थी। ऐसे ही एक बार फिर हिमांचल में रहस्यमय तरीके से पंक्षियों की मौत का मामला सामने आया है। 1 हजार से अधिक पंक्षियों की अचानक मौत होने के बाद हडकंप मच गया है।
जहां दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी ने तबाही मचा रखी है। आज भारत में कोरोना का खौफ हर लोगों में है, इसी बीच एक चिंताजनक और समाचार आ रहा है। हिमाचल में रहस्यमय तरीके से एक हजार से अधिक पंक्षियों की अचानक मौत के बाद प्रशासन में हडकंप मच गया। मृतक पक्षियों के सैंपल को भोजपा की एक प्रयोगशाला भेजा गया है। कोरोना संकट के बीच देश में इस प्रकार की रहस्यमय बीमारी का खतरे की आंशका फैल गयी है। बताया जाता है कि हिमाचल के पोंग डैम अभयारण्य में एक सप्ताह में मरने वाले प्रवासी पंक्षी है, जो अक्टूबर से मार्च तक रूस, साइबेरिया, मध्य एशिया, चीन, तिब्बत तथा अन्य कई देशो से आते है। प्रवासी पंक्षियों में कई प्रजातियों के सुन्दर रंग-बिरंगे पंक्षी भी आते है। वन्यप्राणी विभाग द्वारा बर्ड फ्लू की आंशका के चलते झील में सभी प्रकार की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कुछ ऐसी ही घटना कुछ समय पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई थी, जिसमें काफी संख्या में कौए मृत पाए गये थे। वहंा प्रशासन हरकत में आया और ऐसे मरीजों का पता किया जा रहा है जिन्हे खंासी, बुखार सर्दी आदि की परेशानी है। वहीं राजस्थान के झालावाड जिले में वर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि यहां के पांच जिलो में यह फैल भी चुका है और यहां भी कौओं की मौते हो रही है। जहां एक ओर कोरोना की दहशत अभी भी देश में बरकरार है और इसी बची यदि बर्ड फ्लू फैलता है तो यह देश तथा देशवासियों के लिए बडा खतरा साबित हो सकता है।
|