संदेश पद यात्रा निकाल कांग्रेस जनों ने जनमानस के बीच पत्रक किया वितरित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विधायक सोहिल अंसारी एवं अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कॉंग्रेस जनों ने 136 वें कॉंग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर छावनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रो में विशाल कांग्रेस संदेश पदयात्रा निकाल कर जनजागरण किया और किसान आंदोलन के समर्थन में आम जनमानस के बीच कॉंग्रेस पार्टी का पत्रक वितरित किया.
भव्य रूप से सजाये तिरंगे रथ व बड़े बड़े तिरंगे झंडों के साथ निकली विशाल कॉंग्रेस संदेश यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल क्षेत्रीय नागरिको की भागीदारी से किसानों के पक्ष में माहौल बनता दिखाई पड़ा. कॉंग्रेस संदेश यात्रा ओम पुरवा चुंगी से प्रारम्भ होकर चन्द्रनगर चंदारी, यादव चौराहा, परदेवन पुरवा, पोखरपुर, हरजिंदर नगर चौकी, आनंद नगर, डिफेंस कालोनी, गंगा विहार होते हुए केडीए तेल मिल चौराहा पहुँच कर समाप्त हुई. कॉंग्रेस संदेश पदयात्रा में सैकड़ों कॉंग्रेस जन तिरंगी टोपियां पहने हुए थे और पूरे मार्ग भर राष्ट्रीय धुन बज रही थी. इस विशाल संदेश यात्रा का स्थानीय नागरिकों ने जगह जगह फूल बरसा कर कॉंग्रेस नेताओं का फूलमालाओ से भव्य स्वागत किया.
इस अवसर पर प्रदेश कॉंग्रेस उपाध्यक्ष विधायक सोहिल अंसारी ने कहा कि देश को आजाद कराने से लेकर उसे समृद्ध बनाने तक जो कुर्बानी नेहरू गांधी परिवार ने दी है उसकी मिसाल मिलना मुश्किल है. भाजपा सरकार द्वारा आज लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त करने, लोकतंत्र को कुचलने और किसानो का दमन करने के लिए जो घिनौना काम शुरू किया गया है उससे निजात दिलाने के लिए नेहरू गांधी परिवार आज फिर से सड़कों पर निकल कर आया है.
यात्रा सभा को संबोधित करते हुए कॉंग्रेस अध्यक्ष श्री हर प्रकाश अग्निहोत्री कहा कि भाजपा सरकार द्वारा अन्नदाता किसानों के विरोध में लाया गया कृषि कानून देश के गिने चुने मोदी के मित्र धन्नासेठों को फायदा पहुंचाने के लिए लाया गया है. उन्होंने कहा कि आज देश भर का किसान आंदोलित है. इस ठिठुरती ठंड में सैकड़ों किसानों की जाने चली गई. इधर शांति पूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों की आवाज कुचलने और उनका दमन करने के लिए भाजपा सरकार क्रूरता से किसानों को प्रताड़ित कर रही. इसे कॉंग्रेस ज़न कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और इस किसान विरोधी सरकार को उखाड़ कर फेंक देंगे.
पदयात्रा में प्रमुख रूप से शंकर दत्त मिश्रा, रमेश विद्यार्थी, निजामुद्दीन खा, सुजीत जैसवाल, इकबाल अहमद, अशोक धानविक, नदीम सिद्दीकी, महेंद्र त्रिपाठी पूत्तू, अरुण द्विवेदी, कृपेश त्रिपाठी, कमल जायसवाल, संदीप शुक्ला, मदन मोहन शुक्ला, अतहर नईम, पवन गुप्ता, जरीना खातून, राजीव सेतिया, मो. इरफान, नूरेन टारज़न, डॉ रमा शुक्ला, सदाब आलम, नौशाद मंसूरी, राजेन्द्र सिंह टील्लू, विनोद दीक्षित, मानेश दीक्षित, अरविंद त्रिवेदी, विनय जायसवाल, त्रिलोकी त्रिवेदी, सन्तोष पाठक, चंद्रमणि मिश्रा, मारूफ अहमद, मीना मिश्रा, मो. हसीम, संजय विनोदीया, सूफियान, आसिफ़ इकबाल, अफलाख अहमद व संदीप चौधरी आदि शामिल थे.|