आयुध निर्माणी में श्रम कल्याण आयुक्त का हुआ सम्मान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।धनुष, बोफोर्स जैसी उत्कृष्ठ तोपोंं एवम पिनाका जैसे मल्टी बैरल रॉकेट बनाकर दुश्मन देशो के छक्के छुड़ाने वाली आयुध निर्माणी कानपुर में मजदूरों का सर्वथा हित करने वाले, श्रम कल्याण आयुक्त बी. आर. खेमेन्दू का आयुध निर्माणी कानपुर के कर्मचारियों ने मजदूर यूनियन कार्यालय में जोरदार सम्मान किया, अपने उद्बोधन में मजदूर यूनियन के मंत्री पंकज यादव तथा धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि खेमेन्दू साहब ने हमेशा कर्मचारियों का हित किया उन्होंने हमेशा सभी के उत्थान के लिये कार्य किया, जिसे निर्माणी के कर्मचारी कभी भुला नही पायेंगे, हम सब हमेशा आप के ऋणी रहेंगे, संचालन जेसीएम 2 के सदस्य रविन्द्र यादव ने किया, समारोह में मुख्य रूप से छविलाल यादव, विनय अवस्थी, जे एस भारती, द्वारिका शाह, अनिल कुमार, धर्मेन्द्र यादव, अरुण कुमार,नरेश कुमार आदि के साथ भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे ।
|