11 प्राचीन मजारों पर आस्था का उमड़ा सैलाब
- लोगों ने सच्चे मन से बाबा से मांगी मुरादे
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ आलोक प्राजपति
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत यासीनपुर गांव स्थित 11 प्राचीन मजारों पर शुक्रवार के दिन आज आस्था का सैलाब उमड़ा, यहां एक भव्य मेला का आयोजन भी किया गया। अकीदतमंदो ने बाबा से मनोकामना पूरी होने की मुरादें मांगी। वही अकीदतमंदो ने बताया कि यहां प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार को सैकड़ो की संख्या में बाबा के चाहने वाले अपनी मनोकमानाए लेकर यहां आते हैं। और बाबा से मन्नते मुरादे मांगते हैं। लोगों में आस्था है कि यहां जो लोगो सच्चे मन से मुरादे माँगते हैं उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। दूर दूर से लोग यहां पहुंच रहे हैं। इससे यहां सैकड़ो की संख्या में लोगो का हुजूम उमड़ रहा है। अब यहां प्रत्येक गुरुवार व शुक्रवार को भव्य मेला लगता है।