होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  बर्ड फ्लू को लेकर जिला स्तरीय रैपिड रेस्पांस टीम गठित
 
बर्ड फ्लू को लेकर जिला स्तरीय रैपिड रेस्पांस टीम गठित
Updated: 1/22/2021 10:49:00 PM By Reporter-

बर्ड फ्लू को लेकर जिला स्तरीय रैपिड रेस्पांस टीम गठित 
जिला स्तर पर बना कंट्रोल रूम,  किसी तरह की समस्या होने पर दें सूचना
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस जालौन, 21 जनवरी 2021।
बर्ड फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ  से पूरी सतर्कता बरती जा रही है । बर्ड फ्लू का फिलहाल जनपद में अभी कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तरफ  से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं । जिला स्तरीय कंट्रोल रूम  की स्थापना के साथ ही रैपिड  रेस्पांस टीम का भी गठन कर दिया गया है। यही नहीं जिला पुरुष चिकित्सालय में एक वार्ड भी आरक्षित कर दिया गया है । 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऊषा सिंह ने बताया कि पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय करके बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं । फिलहाल कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन विभाग हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है ।
सीएमओ कार्यालय में तैनात महामारी रोग विशेषज्ञ महेंद्र कुमार ने बताया कि पशुपालन विभाग से हर दिन  अपडेट लिया जा रहा है। प्रतिदिन शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। जागरुकता संबंधी काम भी हो रहे हैं। लोगों को सचेत किया जा रहा है कि पक्षियों विशेषकर मुर्गियों से दूरी बनाए रखें । किसी तरह की बीमारी फैलने पर तत्काल कंट्रोल रूम  या  रैपिड रेस्पांस टीम को अवगत कराएं ।
जिला रैपिड  रेस्पांस टीम में यह विशेषज्ञ हैं शामिल
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश, मेडिकल कालेज की पैथालॉजिस्ट डॉ रेनू सिंह, माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉ गोपाल, जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ राहुल सचान, जिला महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ एसके पाल, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज, जिला खाद्य एवं औषधि अधिकारी डॉ प्रियंका सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ जीएस स्वर्णकार, नगरीय प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार, ऐपीडेमियोलाजिस्ट महेंद्र कुमार, लैब टेक्निशियन  गोविंद नारायण, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक महेंद्र तिवारी शामिल हैं ।
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का नंबर-05162-252516
क्या करें.....
मृत पक्षी की सूचना तत्काल जिला स्तरीय कंट्रोल रूम को दें।
अच्छी तरह पकाए गए मांसाहार से बर्ड फ्लू नहीं फैलता है। इसलिए अच्छी तरह से पकाकर ही खाएं।
मुर्गी व पक्षियों के पालने के स्थान और फार्म के आस-पास सफाई व्यवस्था अच्छी रखें।
पक्षियों को छूने के बाद तत्काल एंटीसेप्टिक लोशन से अच्छी तरह से हाथ धोएं।
बर्ड फ्लू से संक्रमित पक्षी के संपर्क में आने पर चिकित्सक की सलाह पर ही दवा का सेवन करें।
क्या न करें
मृत पक्षी को कतई न छुएं।
अफवाहों पर ध्यान न दें।
जिन क्षेत्रों में बर्ड फ्लू की सूचना प्राप्त हो  उसके आस-पास भ्रमण न करें।
संक्रमित पक्षियों के सीधे संपर्क में आने से बचें । उन्हें हाथों से दाना आदि न खिलाएं।
मुर्गी या अन्य पक्षियों को खुले वाहनों में परिवहन न करें। 
लक्षण
मनुष्य में बर्ड फ्लू मुर्गी के संपर्क में आने और संक्रमित मुर्गी का मांस खाने से फैल सकता है। सांस लेने में दिक्कत, खांसी व छींक आना, आंखों व नाक से पानी आना प्रमुख लक्षण हैं ।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर भोजन की बर्बादी रोकने के लिए समिति ने चलाया जागरूकता अभियान
पुलिस अधीक्षक द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता हेतु चयन ट्रायल्स 07 जून को
पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्र का किया गया निरीक्षण
संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण करने के दिए निर्देश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :