कैथी घाट से टांडा बाजार तक दो करोड़ तिरानबे लाख रुपये में बनेगा पीपा पुल,
कौशल विकाश मंत्री ने किया शिलान्यास
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस चौबेपुर:कैथी घाट से गंगा नदी पर टांडा बाजार तक पीपा पुल का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने शनिवार को किया।
इस दौरान कई मार्ग पुल,सीसी रोड का शिलान्यास किया।उन्होंने बताया शिलान्यास के बताया कि कैथी घाट से टांडा बाजार तक गंगा नदी पर बनने वाला पुल दो करोड़ तिरानबे रुपये में बनकर 28 फरवरी तक चालू हो जाएगा।कैथी संगम घाट गंगा घाट का विस्तार हो रहा है।इस पुल के चालू हो जाने से आसपास के कई गांवों के लोगो को लाभ मिलेगा।जल्द ही यहा पर्यटन के उददेश्य से विस्तार होगा।लोगो को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।उन्होंने कहा चोलापुर थाने से ताड़ी तक दो सौ मीटर मार्ग का मरम्मत 28 लाख में होगा।कैथोर से नियर तक मार्ग का मरम्मत 15 लाख में होगा।लेढूपुर से बलुआ मार्ग तक सवा किलोमीटर मार्ग का मरमत तिरानवे लाख में होगा।रामेश्वर बड़ागांव से पाचो पाण्डवा रसूलपुर मार्ग पर सीसी रोड दो करोड़ चौदह लाख में मरम्मत होगा।इस दौरान उन्होंने कहा कि मार्कण्डेय धाम अब पर्यटन के रूप में विकशित हो रहा है संगम तट के लिए 73 लाख में सीसी रोड बनेगा।इसके अलावा संगम व गंगा घाट के मार्ग पर भी गेट बनेगा।इस दौरान उन्होंने शारीरिक दूरी का पालन कर रिमोट बटन से उक्त कार्यो का शिलान्यास किया।इस दौरान रामप्रकाश दुबे,चन्द्रशेखर सिंह, अखण्ड सिंह,जयप्रकाश पांडेय,भोला उपाध्याय, पंकज त्रिपाठी,मंजीत सिंह, रामजी मर्या।मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्रा ,आकाश सिंहने भी हो रहे विकाश कार्यो की जानकारी से लोगो को अपने सम्बोधन में अवगत कराया।