प्रसपाईयो ने मनाई कर्पुरी ठाकुर 97 वी जयंती
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आवाहन पर जिला पार्टी कार्यालय दिव्यांशी गार्डन बर्रा बाईपास चौराहा पर जननायक कपूरी ठाकुर की जयंती का आयोजन किया गया | कार्यक्रम कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति एवं संचालन प्रमुख महासचिव राजपाल यादव ने किया जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने बताया कि कपूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को ब्रिटिश शासन काल के दौरान बिहार प्रांत के जनपद समस्तीपुर के गांव बितौझिया में हुआ था जिसे अब कपूरी ग्राम कहा जाता है कर्पुरी ठाकुर के पिता का नाम गोकुल ठाकुर तथा माता का नाम श्रीमती रामदुलारी देवी था एवं उनकी पत्नी का नाम कुलेश्वरी देवी था कपूरी ठाकुर पिछड़ों दलितों शोषितो के जनप्रिय नेता थे वह भारत के स्वतंत्रता सेनानी शिक्षक राजनीति तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहां जाता था इनके पिता गांव के सीमांत किसान थे तथा अपने पारंपरिक पेशा नाई का काम करते थे भारत छोड़ो आंदोलन के समय उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए थे इस दौरान उनको 20 बार जेल जाना पड़ा था वह 22 दिसंबर 1970 से 2 जून 1971 तथा 24 जून 1977 से 21 अप्रैल 1979 के दौरान दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे एवं उनका निधन दिनांक 17 फरवरी 1988 को पटना मे हुआ था वह सदैव गरीबों के अधिकारों के लिए लड़ते रहे मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पिछड़ों को 27% आरक्षण दिया उनका जीवन लोगों के लिए आदर्श से कम नहीं रहा है इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति प्रमुख महासचिव राजपाल यादव राम प्रकाश मिश्रा सलीम अहमद दुर्गा शंकर मिश्रा रजनीश यादव शिव सिंह यादव प्रेम प्रकास दुबे राजा शर्मा जमील अहमद आकाश प्रजापति राम बहादुर पासवान शिव कुमार प्रजापति आनंद शुक्ला अरुण यादव प्रदीप यादव विवेक सविता सुरेश कुरील प्रमोद यादव रामजी जयसवार महेश अवस्थी शिव सिंह यादव जगदीश यादव श्रवण कुरील रामखेलावन निषाद नत्थू सिंह डॉ इंद्रजीत कुशवाहा डॉ प्रदीप आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे |
|