होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  2.      
  3. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  4.      
  5. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  6.      
  7. रक्त परीक्षण विभाग में लगी मरीजों की भीड़ देखकर संबंधितों को दिए दिशा निर्देश।
  8.      
  9. वार्डों सहित रक्त परीक्षण विभाग एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  10.      
  11. कन्नौज ।मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शक्ति वसु ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का दैनिक निरीक्षण ।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज धमाके के साथ पुराने मकान के उड़े दरवाजे। तेज धमाका सुन इलाके में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। धमाके में नही हुआ कोई जान माल का नुकसान। घटना स्थल से पुलिस को रखे मिले पुराने पटाखे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्कठा कर लैब भेजे। कोतवाल दिग्विजय सिंह बोले जल्द सने होगी सच्चाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगिया फजल ईमाम मोहल्ले का मामला।
  14.      
  15. कन्नौज - घर घर वोटिंग के लिये जागरुक कर रहे सिलेंडर। गैस सिलेंडर में चिपकाए जा रहे वोटिंग के लिये जागरुक करने वाले स्टीकर। जिला पूर्ति विभाग ने शुरू कराया जागरुकता अभियान। सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को बनाया मतदाता जागरुकता रथ। सदर स्थित गैस एजेंसी से हुई मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत। डीएसओ राजेश कुमार मिश्रा बोले आयोग के निर्देशानुसार शुरू किया गया जागरुकता अभियान।
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -कन्नौज यूनियन बैंक में लगी भीषण आग। आग से बैंक पूरी तरह जलकर राख। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। होली की छुट्टी के कारण आज बन्द थी बैंक। लाखों कैश और अभिलेख सहित कम्प्यूटर जलकर नष्ट होने की आशंका। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर स्थित यूनियन बैंक शाखा में लगी आग। छिबरामऊ कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप,गुस्साए डॉक्टरों व छात्राऑ ने हाइवे किया जाम,पुलिस ने कार को पकड़ा,मेडिकल कॉलेज में तैनात थे,डॉक्टर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज -तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश कन्नौज -कन्नौज पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ,बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला ,वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश-औरैया एक भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ₹30000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  26.      
  27. सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उदास नहीं रहे
  28.      
  29. उत्तर प्रदेश/कानपुर-एडीजी जोन ने निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ
  30.      
  31. उत्तर प्रदेश/कानपुर देहात-एडीजी जोन ने नवनिर्मित मीडिया सेंटर कक्ष का किया उद्घाटन
  32.      
  33. उत्तर प्रदेश/कानपुर-छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल आया वापस, कुलपति ने दी बधाई
  34.      
  35. उत्तर प्रदेश/कानपुर -उ.प्र. दिवस का सीएसए सभागार में विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।
  36.      
  37. उत्तर प्रदेश/वाराणसी- माता मंगलागौरी के अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर निकाला गयी भव्य कलश यात्रा
  38.      
  39. उत्तर प्रदेश- कानपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पेटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  नव निर्मित भाजपा कार्यालय का प्रदेश महामंत्री ने किया ‌लोकार्पण
 
नव निर्मित भाजपा कार्यालय का प्रदेश महामंत्री ने किया ‌लोकार्पण
Updated: 1/24/2021 6:12:00 PM By Reporter-

नव निर्मित भाजपा कार्यालय का प्रदेश महामंत्री ने किया ‌लोकार्पण
संवाददाता अनुराग तिवारी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस बांदा 24 जनवरी जिला भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन रविवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल द्वारा भारी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं  की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा कार्यालय परिसर में एक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।जिला भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय का लोकार्पण करने आए भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का नवनिर्मित कार्यालय स्थित सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए । कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बंसल ने कहा पूरे देश में भाजपा के 120 कार्यालय जिला मुख्यालयों में निर्मित हो चुके हैं। इनमें 54 जिला कार्यालय उत्तर प्रदेश से हैं। किसी भी पार्टी का कार्यालय संगठन का केंद्र बिंदु होता है। कार्यालय से संगठन कोई स्थाई और मजबूती प्रदान करने का मार्ग खुलता है। वहीं इससे कार्यकर्ताओं का विकास भी होता है। बांदा जनपद का छोटा कार्यालय आज बड़े कार्यालय के रूप में सामने है ।अब इस बड़े कार्यालय के ही समान हम सबको मिलकर संगठन को भी बड़ा बनाना होगा। संगठन तंत्र को विशाल, सर्वर्स्पर्शी, सर्वग्राही बनाने का कार्य आप सभी के हाथों में है। संगठन के लिए कार्यकर्ता, कार्यकारिणी, कार्यक्रम, कार्यालय तथा कोष अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। मोदी जी के आत्मनिर्भर अभियान को अपनाते हुए बांदा जिला इकाई को भी आत्मनिर्भर बनाना है। 2022 में उत्तर प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश के सभी 1918 मंडलों में मंडल कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। कभी हमने सोचा भी ना था कि हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। हमारे कार्यकर्ताओं की कई पीढ़ियों के त्याग और परिश्रम ने अच्छे दिन दिखाए हैं। मैं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। आगे आने वाली पीढ़ी को हम अनुशासित वैचारिक मजबूत भाजपा बनाकर सौंपेंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद द्वारा स्वागत भाषण किया गया जबकि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह द्वारा आभार व्यक्त कर समापन की घोषणा की गई। संचालन जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित द्वारा किया गया।इस अवसर पर मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, पुरुषोत्तम पांडे, लवलेश सिंह तथा अखिलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान ,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, विवेकानंद गुप्ता, कमलेश अवस्थी, ममता मिश्रा, मनोज पुरवार ,मनीष गुप्ता, जागृति वर्मा, आनंद स्वरूप द्विवेदी ,पंकज रैकवार, गीता सागर, शैलेंद्र जयसवाल, सीताराम वर्मा, धीरेंद्र सिंह, देवमूरत द्विवेदी, मुदित शर्मा, मनोज जैन, जितेंद्र सिंह ब्लाक प्रमुख, जसपुरा डॉक्टर देवेंद्र भदोरिया, अशोक कुशवाहा, जीतेंद्र सिंह, संतु गुप्ता, वंदना गुप्ता ,शिव मोहन गुप्ता, दिलीप गुप्ता, अजय तिवारी, मोहित गुप्ता, राजा दीक्षित, अमित निगम, वेद निराला ,आकाश त्रिपाठी, ममता त्रिपाठी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
गोरखा राइफल सेना ने स्वच्छता की शपथ दिलाकर पौधे किए वितरित
अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा का 31वां सामूहिक विवाह व यज्ञोपवीत संस्कार कल
कार में लगी आग दुकान आयी चपेट में, दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू
सपा विधायक ने आज गिरफ्तारी का किया ऐलान
धुरीघाट में गंगा टास्क फोर्स ने चलाया स्वच्छता अभियान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :