उपमुख्यमंत्री ने अटल घाट पर माॅ गंगा के महाआरती कर किया दर्शन
U-माॅ गंगे पर आधारित लेजर शो लाइट और साउण्ड कार्यक्रम पर केशव ने की प्रशन्सा।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। उप मुख्यमंत्री उ.प्र. केशव प्रसाद मौर्य ने आज पतित पावनी माॅ गंगा के पावन तट अटल घाट पर माॅ गंगा की महा आरती में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अटल घाट पर माॅ गंगा के महाआरती का दिव्य दृश्य और दर्शन हुए है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने गंगा नदी को अविरल गंगा और निर्मल गंगा बनाने का संकल्प लिया था। जिसके तहत यह महाआरती आज हो रही है। उन्होंने कहा कि आज अटल घाट पर माॅ गंगा की भव्य और दिव्य आरती शुरु हुयी है। उन्होंने जनपद वासियों व भक्तगणों से अपील की है कि वह भी आरती में हिस्सा लें और गंगा को स्वच्छ अविरल व निर्मल बनाने में सहयोग प्रदान करें। माॅ गंगा पापो से मुक्त करने वाली एवं जीवन दायिनी है। माॅ गंगा को त्रिपद गामिनी भी कहा जाता है। उन्होंने इस मौके पर नाव पर नमामि गंगे की थीम पर आधारित नमामि गंगे हर-हर गंगे लघु नाटिका कार्यक्रम की सराहना की। साथ ही प्राण दायिनी माॅ गंगे पर आधारित लेजर शो एवं लाइट और साउण्ड कार्यक्रम के अदभुत प्रदर्शन की प्रशन्सा की। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये जिला प्रशासन को बधाई दी।
जल शक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि अटल घाट पर माॅ गंगा की अद्भुत आरती हुई है। उन्होंने कहा कि कानपुर में तीन गंगा, आकाश, पाताल व सामने जो निर्मल धारा बह रही है तीनो गंगा देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से गंगा यात्रा का सफल आयोजन किया गया। आज नमामि गंगे अभियान के तहत अविरल गंगा एवं निर्मल गंगा पर अद्भुत कार्य हो रहा है। उ.प्र. में 1250 किमी. माॅ गंगा की अविरल धारा बहती है। गंगा के दर्शन मात्र से ही व्यक्ति को मुक्ति मिल जाती है। आज प्रदेश में गंगा के तटो पर गंगा मैदान, गंगा चबूतरों का निर्माण हो रहा है। गंगा को पूरी तरह से अविरल व निर्मल बनाने हेतु 24 विभाग मिलकर कार्य कर रहे है। उन्होंने जिला प्रशासन को इस कार्य हेतु बधाई दी।औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि हम सब भाग्यशाली है, जो पतित पावनी माॅ गंगा के तट पर जन्म लिया है। उन्होंने कार्यक्रम की प्रशन्सा की।
इस अवसर पर नीलिमा कटियार राज्यमंत्री उच्च शिक्षा, मंत्री जय कुमार सिंह जैकी, अजीत पाल, सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, एमएलसी अरुण पाठक, आचार्य पं. शिवाकान्त महाराज एवं सभी विधायकगण, मण्डलायुक्त डॉ. राजशेखर, एडीजी जय नारायण सिंह, आईजी मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी आलोक तिवारी, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य लोग उपस्थित रहे।