होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  2.      
  3. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  4.      
  5. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  6.      
  7. रक्त परीक्षण विभाग में लगी मरीजों की भीड़ देखकर संबंधितों को दिए दिशा निर्देश।
  8.      
  9. वार्डों सहित रक्त परीक्षण विभाग एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  10.      
  11. कन्नौज ।मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शक्ति वसु ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का दैनिक निरीक्षण ।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज धमाके के साथ पुराने मकान के उड़े दरवाजे। तेज धमाका सुन इलाके में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। धमाके में नही हुआ कोई जान माल का नुकसान। घटना स्थल से पुलिस को रखे मिले पुराने पटाखे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्कठा कर लैब भेजे। कोतवाल दिग्विजय सिंह बोले जल्द सने होगी सच्चाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगिया फजल ईमाम मोहल्ले का मामला।
  14.      
  15. कन्नौज - घर घर वोटिंग के लिये जागरुक कर रहे सिलेंडर। गैस सिलेंडर में चिपकाए जा रहे वोटिंग के लिये जागरुक करने वाले स्टीकर। जिला पूर्ति विभाग ने शुरू कराया जागरुकता अभियान। सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को बनाया मतदाता जागरुकता रथ। सदर स्थित गैस एजेंसी से हुई मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत। डीएसओ राजेश कुमार मिश्रा बोले आयोग के निर्देशानुसार शुरू किया गया जागरुकता अभियान।
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -कन्नौज यूनियन बैंक में लगी भीषण आग। आग से बैंक पूरी तरह जलकर राख। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। होली की छुट्टी के कारण आज बन्द थी बैंक। लाखों कैश और अभिलेख सहित कम्प्यूटर जलकर नष्ट होने की आशंका। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर स्थित यूनियन बैंक शाखा में लगी आग। छिबरामऊ कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप,गुस्साए डॉक्टरों व छात्राऑ ने हाइवे किया जाम,पुलिस ने कार को पकड़ा,मेडिकल कॉलेज में तैनात थे,डॉक्टर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज -तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश कन्नौज -कन्नौज पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ,बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला ,वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश-औरैया एक भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ₹30000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  26.      
  27. सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उदास नहीं रहे
  28.      
  29. उत्तर प्रदेश/कानपुर-एडीजी जोन ने निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ
  30.      
  31. उत्तर प्रदेश/कानपुर देहात-एडीजी जोन ने नवनिर्मित मीडिया सेंटर कक्ष का किया उद्घाटन
  32.      
  33. उत्तर प्रदेश/कानपुर-छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल आया वापस, कुलपति ने दी बधाई
  34.      
  35. उत्तर प्रदेश/कानपुर -उ.प्र. दिवस का सीएसए सभागार में विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।
  36.      
  37. उत्तर प्रदेश/वाराणसी- माता मंगलागौरी के अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर निकाला गयी भव्य कलश यात्रा
  38.      
  39. उत्तर प्रदेश- कानपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पेटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  कुष्ठ मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प
 
कुष्ठ मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प
Updated: 1/30/2021 6:26:00 PM By Reporter- Rahul dubay orai

कुष्ठ मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस जालौन 30, जनरवरी 2021।
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत जिलापुरुष चिकित्सालय परिसर में स्पर्श कुष्ठ जागरुकता कार्यक्रम के तहत कुष्ठ मुक्त भारत बनाने के अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान एकदर्जन कुष्ठ रोगियों को दवा और उपकरण देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रमका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ऊषा सिंह ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश को कुष्ठ मुक्तकरने का संकल्प लिया है। कुष्ठ रोग की व्यापकता दर दस हजार आबादी पर जीरो प्रतिशत तक लाना है। फिलहाल जिले में 0.41 प्रतिशत है। जिला कुष्ठ अधिकारी ड. सत्यप्रकाश ने बताया कि इस समय जिले में दवा लेने वाले कुष्ठ रोगियों की संख्या 72 है। जबकि इस साल 146 रोगियों को नियमित दवा के माध्यम से कुष्ठ से मुक्ति दिला दी गई है। कुष्ठ से विकलांगता वाले मरीजों की संख्या चार है। उन्होंने कहा कि कुष्ठ से घबराए नहीं बल्कि इलाज कराए। इसका सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज के साथ दवा भी दी जाती है। एमडीटी औषधियों को नियमित और पूरी अवधि यानी 6 व 12 माह लेने से कुष्ठ रोग पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। कुष्ठ रोग किसी को भी हो सकता है। कुष्ठ रोग के प्रारंभिक लक्षण उत्पन्न होते ही एमडीटी (मल्टी ड्रग्स थेरेपी)  औषधि सेउपचार के बाद रोग पूरी तरह ठीक हो सकता है। यह रोग छूने और हाथ मिलाने से नहीं फैलता है| रोगी के लगातार संपर्क में रहने से यह रोग फेलता है|
जिला कुष्ठ परामर्शदाता डा.मदन मोहन ने बताया कि स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक आयोजित किया जाना है। जिसमें सभी ग्राम व शहरी क्षेत्रों में कुष्ठ का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा संभावित कुष्ठ रोगियों का चिह्निनीकरण किया जा सके।

क्या है कुष्ठ रोग
कुष्ठ रोग माइक्रो वैक्टीरियम लेप्रे  नामक जीवाणु के कारण होने वाली संक्रामक बीमारी है। यह मुख्य रुप से आंखों, त्वचा और नसों को प्रभावित करती है। अगर इसका समय से इलाज नहीं किया जाता है तो रोगी दिव्यांग भी हो सकता है। अगर शरीर के किसी भाग पर गुलाबी धब्बे, सुन्नपन, महसूस होना, उस स्थान पर पसीनान आना, गांठ पड़ जाना, जरूरत से ज्यादा मोटा या कड़ा हो जाना, यह कुष्ठ रोग के लक्षण है। कु्ष्ठ रोग को दो भागों में बांटा गया है। इसमें पोसीवेस्लरी कुष्ठ रोग में पांच या उससे कम दाग होते है। इसका इलाज छह माह चलता है। जबकि मल्टी वेस्लरी कुष्ठ रोग में पांच से अधिक दाग धब्बे होतेहै। इसका इलाज 12 माह चलता है। अगर समय रहते इसका इलाज नही होता है तो विकलांगता हो सकती है| कई केसेस में विकलांगता सर्जरी से भी दूर नहीं की जा सकती है| यह रोग छूने और हाथ मिलाने से नहीं फैलता है| रोगी के लगातार संपर्क में रहने से यह रोग फेलता है|

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
गर्भावस्था में दो बार और बच्चों का पांच साल में सात बार टीकाकरण अनिवार्य
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में नए पीजी कोर्स की हुई शुरुआत
डाक्टरो ने पेश की मानवता की मिसाल, चार साल के बच्चे का किया सफल आपरेशन
निःसंतान दम्पतियों के लिए आशा की किरण है पीआरपी थेरेपी
चिकित्सको ने बीमारियों की गम्भीरता के विषय में डाला प्रकाश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :