चक्का जाम के दौरान झण्डों में दिखी भिंडरवाला की तस्वीरें
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस नई दिल्ली- नए कृषि बिल का विरोध पीछे रह गया और अब जो हो रहा है वह देश विरोधी ताकतो का खेल है। यह वह लोग है जो देश की ही खाकर देश के साथ गददारी कर रहे है। एक नये राष्ट्र की मांग कर रहे है। दूसरे देशों में ऐसा करने वालो के लिए मौत तक की सजा के प्रावधान है लेकिन लोकतंत्र के नाम पर भारत में इन्हे कुछ भी बोलने तथा करने की आजादी है। जैसा की किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। किसान यूनियनों ने सोमवार को घोषणा की थी कि प्रदर्शन स्थलों के आसपास के क्षेत्रों में इंटरनेट पर पाबंदी लगाने, अधिकारियों की ओर से कथित रूप से प्रताडित किए जाने और अन्य मुददो को लेकर 6 फरवरी को देश भर का चक्का जाच किया जायेगा।किसान संगठनो द्वारा पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार केंद्र सरकार के तीन कृषि बिलों के विरोध में आज किसान यूनियनो ने राष्ट्रव्यापी चक्का जाम करने की कोशिश की। पंजाब के लुधियाना शहर में चक्का जाम के दौरान एक टैैैक्टर में भिंडरीवाले जैसे शख्स की फोटो दिखी है जो यह इन किसानो के रूप में देश बांटने वाले लोगों के चेहरो को उजागर कर रही है। ऐसे में सवाल उठ रहे है कि क्या सच में चक्का जाम में भी खालिस्तानी तत्व घुसपैठ करने में कामयाब रहे है। एक न्यूज एजेंसी द्वारा चक्का जाम का एक वीडियों भी शेयर किया गया है। हालांकि कि पूरे देश में इस राष्ट्रव्यापी चक्का जाम का कोई असर नही दिखा पंजाब और हरियाणा में किसान निकायों से जुडे प्रदर्शनकारी किसानो ने ही अलग अलग जगहो पर चक्का जाम किया। इस दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना करना पडा।
|