हमें गर्व है कि हम देश की समृद्धि और विकास में है भागीदार- रतन टाटा व्यापार जगत- वर्तमान में देश के प्रमुख उधोगपति और टाटा ग्रुप के प्रमुख रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने की मांग की जा रही है। भारत रत्न देश का सबसे बडा रत्न है और सोशल मीडिया में भी इसके लिए रतन टाटा के प्रशंसक कैम्पेन कर रहे है। वहीं रतन टाटा के इसके लिए आभार व्यक्त किया है तथा उन्होने कहा है कि उन्होने जो काम किया है उसके बदले उन्हे अवाॅर्ड हासिल करने की कोई इच्छा नही है।
श्रतन टाटा ने कहा कि उन्हे इस बात का गर्व है कि वह देश की समृद्धि और विकास में भागीदार है। उनकी इस प्रतिक्रिया के बाद उनकी बहुत तारीफ हो रही है। रतन टाटा के एक फाॅलोआर ने ट्विीट करते हुए लिखा है कि देश के प्रति जो रतन टाटा की निष्ठा है वह गर्व की बात है। यह देश के रियल हीरो है और भारत रत्न के हकदार है। बतादें कि मोटिवेशनल स्पीकर डा0 विवेक बिंद्रा ने इसे रतन टाआ को भारत रत्न दिएजाने की मांग करते हुए एक ट्वीट किया था और इस मुहिम से लोगों से भी जुडने की अपील की थी। शनिवार को ट्वीट करते हुए रतन टाटा ने कहा कि वह लोगों की भावनाओं का सम्मान करते है लेकिन उन्हे भारत रत्न दिया जाये, इस मुहिम को लोगों को बंद कर देना चाहिये।
|