आज राज्यसभा में पीएम मोदी दे रहे अपना सम्बोधन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस नई दिल्ली- संसद के बजट के दौरान आज का दिन खास है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राज्यसभा को संबोधित कर रहे है। इससे पहले देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश में अीाी तक 11 राफेल विमान आ चुके है और आने वाले मार्च महीने तक 17 और राफेल भारत की धरती पर होगे। उन्होेन कहा कि 2022 तक सारे राफेल भारत आ जायेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सेना सशक्त है और सेना ने पाकिस्तान की शरारतों को एक सीमा तक ही सीमित कर दिया है। सेना द्वारा इस सम्बन्ध में जो भी कार्यवाही की जाती है वह प्रशंसनीय है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्यसभा में 50 से अधिक सांसदों ने 13 घंटे से अधिक समय तक अपने विचार व्यक्त किया, जिसके लिए वह सभी सांसदो का आभार व्यक्त करते है। आज पूरी दुनिया एक बडे संकट से जूझ रही है राष्ट्रपति के अभिभाषण के समय भी यदि सभी लोग उपस्थित रहते तो लोकतंत्र की गरिमा और भी बढ जाती। उन्होेन संदन में मैथिलिशरण गुपत की कविता का भी पाढ किया और कहा कि इस समय दनिया की नजरें भारत की तरफ है। कोरोना काल में भारत शानदार तरीके से लडा है, इसका यश किसी सरकार को नही बल्कि इस लडाई का हक हिंदुस्तान को जाता है। हमारे कोरोना योद्धाओं ने कठिन समय में अपनी जिम्मेदारी निभाई, जिसपर हमें गर्व है। वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रकार से कोरोना की लडाई के उपायों का मजाक उडाया जा रहा है उसे तरीके से देश का अपमान होता है। कहा कि देश आत्मनिर्भर पथ पर चल रहाह ै। मानव जाति के कल्याण के लिए वैक्सीन बनाई गयी है, भातर में दुनिया का सबसे बडा टीकाकरण अभियान चल रह है और भारत को दुनियों ने तीसरा देश माना जो वैक्सीन लेकर आया है। उन्होने कहा कि यह मानव जाती पर संकट का समय है। भारत अवसरों ंकी भूमि है, देश अच्छे अवसरों को जाने नही देगा। पूरी दुनिया को भारत से बहुत अपेक्षांए है। बता दें कि आज संसद में आम बजट 2020-21 पर चर्चा की जा रही है और इसके लिए दस घंटे का समय निर्धारित किया गया है।
|