50 दिव्यांगजनो का आरटीओ में बना निःशुल्क लाइसेंस
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। सड़क सुरक्षा माह के अन्र्तगत नारी सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के लिये मुख्यमंत्री के निर्देषानुसार आरटीओ (सम्भागीय परिवहन विभाग) कार्यालय परिसर में एआरटीओ प्रवतर्न, पीटीओ तथा आरआई ने एक शिविर का आयोजन किया जिसमें दिव्यांगजनो का लर्निंग लाइसेंस बनाने का कार्य किया गया। कैम्प में लगभग 50 से ज्यादा दिव्यांगजनो का लाइसेंस बनाया गया। दिव्यांगजनो से सरकारी शुल्क नही लिया गया। एआरटीओ प्रवतर्न सुनीलदत्त ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से दिव्यांगों को बढ़ावा मिलता है। आरआई अजीत सिंह ने दिव्यांगजनो का लाइसेंस देने के साथ ही उन्हें सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारियां भी दी।
आरटीओ विभाग की सर्वोत्तम पहल के चलते दिव्यांगजनो का लर्निंग लाइसेंस बनाया गया। जिसमें महिला व पुरूष दिव्यांगों का लाइसेंस बनाा गया। लाइसेंस बनाने के लिये आये हुए दिव्यांगो का तत्तकाल ही फार्म भरवा कर तथा सरकारी फीस विभाग द्वारा जमा कर उन्हें लर्निंग लाइसेंस बना कर दिया गया। 50 से ज्यादा दिव्यांगजनो का लाइसेंस बनाया गया। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन सुनील दत्त ने कहा कि दिव्यांगो को बढ़ावा देने के लिये उन्हें निःशुल्क लाइसेंस जारी किया गया। दिव्यांग लाइसेंस मिलने से काफी खुश नजर आये। कैम्प आयोजन के दौरान आरआई प्रथम अजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंजीयन से सम्बाधित जानकारी दी गयी तथा सड़क सुरक्षा के बारे में भी बताया गया। इस दौरान मुख्य रूप से पीटीओ विनय पाण्डेय, कमलेश बाजपेयी, दिव्यांग एसोसिएशन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार समेत समस्त स्टाॅफ मौजूद रहा।
|