सुंदर झांकियों की प्रस्तुति राधा कृष्ण महोत्सव में
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। रजत श्री फाउंडेशनके तत्वाधान में अध्यक्ष अरविंद सिंह की अध्यक्षता में लाजपत भवन स्थित श्री राधे कृष्ण महोत्सव का आयोजन किया गया। शहर की सामाजिक संस्था रजत श्री ने फाउंडेशन ने लाजपत भवन में श्री राधा कृष्ण महोत्सव का आयोजन किया। जानकारी देते हुए अध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि शहर के सांस्कृतिक संस्थाओं ने अपने भजन नृत्य आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया। समापन से पूर्व फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राधे कृष्ण के पूजन के साथ विश्वास शुक्ला की गणेश वंदना से हुआ। महामंत्री दीप्ति सिंह बताया कि बाद में इंदौर से आयी भजन गायक का सोना जाधव ने गायन किया। इसी क्रम में अंकुर नटराजन एंड ग्रुप और शिव सनी आर्ट ग्रुप ने झांकियां पेश की। गौरी संजय पाठक और गरिमा द्विवेदी ने ब्रज रज के दर्शन कराएं। आकांक्षा बाजपेई, आकांक्षा चतुर्वेदी, गीतिका शर्मा ने रामलीला और डांडिया रास किया। अंत में सभी प्रभु कृष्ण के प्रेमियों ने भगवान श्री कृष्ण और राधा जी के अलौकिक रूप के दर्शन कर फूलों की होली खेली। आयोजन में अरविंद सिंह, दीप्ति सिंह, मनीष वर्मा, विनोद सिंह रामजी शुक्ला, स्वप्निल तिवारी विपिन सिंह आदि रहे।
|