भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला 17 फरवरी को करेंगे रूसकी यात्रा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस नई दिल्ली- भारत और रूस के बीच पुराना नाता रहा है और प्रधानमंत्री मोदी ने भी हमेशा रूस से मधुर संबन्ध बनाये रखने के प्रयास जारी रखे है। भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला कल 17 फरवरी को रूस दो दिवसीय दौरे पर जा रहे है। भारत के विदेश सचिव की यह यात्रा दोनो देशों के बीच कई क्षेत्रों में बढतें सहयोग के दृष्टिकोण से पूरी दुनिया पर में अहम मानी जा रही है और दुनिया के सभी देशों की इस यात्रा पर नजर है।
सचिव हर्षवर्धन अपनी इस दो दिवसीय रूस यात्रा पर रूस के विदेश सचिव इगोर मोरगुलोव से मुलाकात कर कई कूटनीतिक पहलुओं पर वार्ता करेंगे। कोविड-19 महामारी के बाद भारत के विदेश सचिव की यह यात्रा बेहत अहम मानी जा रही है। रखा से लेकर कई मामलों में इस यात्रा के दौरान दोनो देशो के बीच सहयोग और मजबूत होंगे। वहीं इस दौरे को लेकर भारत के राजदूत वेंकटेश वर्मा ने एक वीडियों मैसेज द्वारा कहा है कि रूस के साथ हमारे कूटनीतिक सम्बन्ध के कई पहलू है और यह यात्रा दोनो देशो के बीच कई क्षेत्रों में और भी सहयोग को बढायेगी। उन्होने कहा कि सितंबर 2019 में देश के प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के व्लाडिवोस्टक की यात्रा की थी, जिससे दोनो देशों के आपसी सम्बन्धो में मजबूती आई थी। जहां यह माना जा रहा है कि कोविड-19 महामारी को लेकर वैक्सीन और दूसरे क्षेत्रों में रूस का सहयोग मिल सकता है तो वहीं इस यात्रा को लेकर माॅस्कों में भी उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। राजूदत वेंकटेश वर्मा ने कहा है कि भारत और रूस मिलकर अतंर्राष्ट्रीय सम्बन्धों को बेहतर बनाने की दिषा में महत्वपूर्ण काम कर सकते है। 2021 में भारत के विरेश सचिव की यह पहली यात्रा है जो रक्षा मामलों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। इसे एस-400 मिसाइल सिस्टम के सौदे के कारण भी हमत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं इस यात्रा के दौरान विदेश सचिव रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से भी भेंट करेगे तथा इस समिति में पुतिन भी हिस्सा लेंगे।
|