होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  2.      
  3. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  4.      
  5. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  6.      
  7. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  8.      
  9. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  10.      
  11. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  12.      
  13. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  14.      
  15. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  16.      
  17. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  18.      
  19. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  20.      
  21. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  22.      
  23. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  24.      
  25. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  26.      
  27. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  28.      
  29. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  30.      
  31. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  32.      
  33. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  34.      
  35. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  36.      
  37. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  38.      
  39. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  तीन दिवसीय किसान मेला पर हुई गोष्ठी
 
तीन दिवसीय किसान मेला पर हुई गोष्ठी
Updated: 2/23/2021 7:51:00 AM By Reporter-

तीन दिवसीय किसान मेला पर हुई गोष्ठी
अनुराग तिवारी संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस बांदा । कृषि विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय किसान मेला के अवसर पर आए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने जिला भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण गोष्ठी को संबोधित किया। जहां उन्होंने कृषि दिल के अहम पहलुओं को रखते हुए भारत विरोधी तथा किसान विरोधी शक्तियों के झूठ से सावधान रहने का आह्वान किया।
    नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय में महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के उपरांत प्रारंभ की गई किसान मोर्चा की उक्त गोष्ठी में अपने संबोधन में जनपद के प्रभारी मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि हमारे यहां संगठनात्मक दृष्टि से 6 मोर्चों का गठन अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसा गठन अन्य किसी राजनीतिक दलों में नहीं है। यह भाजपा की संवैधानिक सोच के माध्यम से विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए किया गया। सभी को समान रुप से समान अधिकार देने की हमारी कार्यपद्धती और हमारी संगठनात्मक सोच हमें अन्य दलों से अलग करती है। मोदी सरकार की किसी भी योजना में कोई भेदभाव नहीं है। यह योजनाएं सभी के लिए बराबर अवसर प्रदान करती हैं। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं द्वारा कठिन परिश्रम और त्याग तपस्या के कारण ही आज 2 सांसदों वाली पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में हम सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि जनसंघ के जमाने में जब चुनाव चिन्ह दीपक हुआ करता था उस समय विरोधी नारा लगाते थे "इस दिए में तेल नहीं- सरकार बनाना खेल नहीं" परंतु आज वही पार्टियां हाशिए में चली गई हैं। मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर काम करते हुए सभी के लिए समान अवसर प्रदान कर रही है। जबकि पहले की सरकारें जाति, धर्म, परिवार को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाती थी। उन्होंने कहा कि देश में 10,000 एफपीओ के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करने का बीड़ा उठाया गया है। प्रत्येक ब्लॉक में एक एफपीओ बनेगा। प्रत्येक फसल में किसानों को दो बार भुगतान प्राप्त हो सकेगा। नए कृषि बिल से किसान का एग्रीमेंट जो होगा वह फसल का होगा, खेत का नहीं। किसान बढ़ी हुई दर पर अपनी फसल कहीं भी, किसी भी जगह बेच सकता है। परंतु व्यापारी अगर एग्रीमेंट के खिलाफ जाएगा तो उसके विरूद्ध कानूनी कारवाही होगी। चौधरी ने कहा कि किसान ईमानदार होता है। किसान कभी गलत पैसा नहीं खाता इसीलिए किसानों के व्यापक हितों को ध्यान में रखकर इस कानून को बनाया गया है। किसानों के व्यापक हितों को ध्यान में रखकर बनाए गए इस कानून को विपक्षी दल काला कानून कह रहे हैं परंतु दुख की बात है कि आज तक यह नहीं बता पाए कि उसने काला क्या है। गोष्ठी को किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री राजेश सिंह सिंगर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद द्वारा की गई जहां गोष्ठी के समापन अवसर पर सभी का आभार व्यक्त कर गोष्ठी समापन की घोषणा की गई। वहीं गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री संजय सिंह द्वारा किया गया।
     इस अवसर पर बुंदेलखंड विकास बोर्ड के पदाधिकारी अयोध्या प्रसाद सिंह, माता बदल प्रजापति तथा बीडी प्रजापति, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री अजय सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, बाल मुकुंद शुक्ला, लवलेश सिंह, अखिलेश नाथ दीक्षित, कल्लू सिंह राजपूत, विवेकानंद गुप्ता, प्रेम नारायण द्विवेदी, धीरेंद्र सिंह, पंकज रैकवार, ममता मिश्रा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, कमलेश अवस्थी, मनोज पुरवार, संतू गुप्ता, धर्मेंद्र त्रिपाठी, आनंद स्वरूप द्विवेदी, राजर्षि शुक्ला, दिनेश यादव, नीरज पटेल, वंदना गुप्ता, राजेश सेन,  रूपा चौहान, राममिलन तिवारी, दीपक सिंह गौर, राम नरेश मिश्रा, अतुल मोहन, नरेंद्र तिवारी, देवेंद्र भदौरिया, डॉ मनीष गुप्ता, आत्माराम शुक्ला, आत्मस्वरूप विश्वकर्मा, सुखदेव प्रसाद, डॉक्टर रागिनी शिवहरे, राकेश गुप्ता, रामबाबू त्रिपाठी, अमित निगम, राजा दीक्षित, राहुल गौतम, सोहन सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
ट्रक में कपड़ों में छिपाकर पटना ले जाई जा रही शराब पकड़ी गई
11 दिन में 122 स्कूली वाहनो पर बंद की प्रवर्तन विभाग ने की कार्यवाही
जुलाई श्रावण माह में मत्स्य पालकों हेतु एडवाइजरी
घर से भागकर दिल्ली जा रही दो नाबालिग लड़कियाँ बरामद
पानी की टंकी पर चढ़कर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :