मिशन शक्ति के चलते कलैक्ट्रेट में "हक की बात जिलाधिकारी के साथ" कार्यक्रम हुआ।
U-बालिकाओं, महिलाओं को शिक्षित होने के साथ आर्थिक रुप से सशक्त होने की आवश्यकता है: डीएम
U-महिलाओं की समस्याओं को डीएम ने गम्भीरता से सुन त्वरित निराकरण के दिये निर्देश।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिलाधिकारी आलोक तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति के अन्तर्गत हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने महिलाओं के हितों में उनके अधिकारो तथा उन्हें आ रही विभिन्न समस्याओं जो उनके हक में है, को गम्भीरता से सुनते हुये व सीधे संवाद करते हुये उनके निस्तारण के संबंध में अपर जिलाधिकारी नगर एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये। कार्यक्रम में महिलाओं एवं छात्राओं ने घरेलू हिंसा, छेडखानी, तलाक, मारपीट, दहेज हिंसा, यौन हिंसा, बहु बेटे के द्वारा परेशान किये जाने संबंधी तथ्यों एवं अन्य गम्भीर प्रकरणों से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने पीडित महिलाओं की समस्याओं को पूरी गम्भीरता से सुनते हुये उनका त्वरित निराकरण किये जाने के निर्देश दिये है।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने पीडित महिलाओं को ढांढस देते हुये कहा कि वर्तमान में महिलाओं को सशक्त होना बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं, महिलाओं को शिक्षित होने के साथ आर्थिक रुप से सशक्त होने की नितान्त आवश्यकता है। आपकी सुरक्षा के लिये 1090 वी मैन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 112 पुलिस सेवायें, 102 स्वास्थ्य सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा आदि सुविधायें शासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है। जिसका सार्थक उपयोग कर महिलायें लाभ प्राप्त करे।
जिलाधिकारी ने उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं का हौसला आफजाई करते हुये कहा कि वे यदि हिंसा का शिकार हो रही है तो आगे बढकर अपनी बात कहे। विभिन्न हेल्प लाइन का सहयोग ले। सरकार आपके साथ है, अपनी बात खुल कर कहें। फीमेल आफिसरों को बताये। अपनी स्वतन्त्रता व अधिकारों के लिये लडे, हम सब साथ देगें। उन्होंने कहा कि यदि आप समाज में परिर्वतन देखना चाहते है तो आपको स्वयं आगे आना होगा। अपने ऊपर हो रहे जुल्म को बर्दास्त न करते हुये अपने माता पिता व परिवार के सदस्यों को बताये। उन्होंने कहा कि शासन व जिला प्रशासन बालिकाओं को भय से मुक्त करने के लिये कृत संकल्प है। पीडित महिलायें अपनी समस्या को आशा ज्योति केन्द्र व संबंधित थानों व मजिस्ट्रेट कार्यालय में भी जाकर बताये। प्रताडना को सहे नही।
हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम में अनुराधा मिश्रा ने स्कूल व कालेज के बाहर अराजक तत्वों के द्वारा परेशान किये जाने की समस्या बतायी। कार्यक्रम में बालिकाओं सें संबंधित योजना कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ एवं महिलाओं के हित में चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा दी गयी। श्रीमती अनु त्रिपाठी द्वारा फेसबुक क्राइम की समस्या के संबंध में अवगत कराया। महिलाओं द्वारा पार्क, स्कूल, कालेजों, मन्दिरों आदि स्थलों में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था किये जाने का सुझाव दिया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी नगर अतुल कुमार, उप जिलाधिकारी सदर लक्ष्मी सिंह, एसडीएम बिल्हौर मीनू राणा, उप निदेशक सूचना सुधीर कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, महिला कल्याण अधिकारी मोनिका यादव, जिला समन्वयक शैल शुक्ला, यूनिसेफ/श्रमविभाग प्रतिनिधि अर्शी खान, प्रतीक श्रीवास्तव, प्रिया शर्मा, शशी यादव, अजीत यादव, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इण्टर कालेज, पीपीएन कालेज छात्राये सहित सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक, जीजीआईसी चुन्नीगंज, कैलाश नाथ बालिका इण्टर कालेज की छात्रायें, अध्यापिकायें, व अनेको महिलाये उपस्थित रही।