होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  2.      
  3. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  4.      
  5. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  6.      
  7. रक्त परीक्षण विभाग में लगी मरीजों की भीड़ देखकर संबंधितों को दिए दिशा निर्देश।
  8.      
  9. वार्डों सहित रक्त परीक्षण विभाग एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  10.      
  11. कन्नौज ।मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शक्ति वसु ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का दैनिक निरीक्षण ।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज धमाके के साथ पुराने मकान के उड़े दरवाजे। तेज धमाका सुन इलाके में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। धमाके में नही हुआ कोई जान माल का नुकसान। घटना स्थल से पुलिस को रखे मिले पुराने पटाखे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्कठा कर लैब भेजे। कोतवाल दिग्विजय सिंह बोले जल्द सने होगी सच्चाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगिया फजल ईमाम मोहल्ले का मामला।
  14.      
  15. कन्नौज - घर घर वोटिंग के लिये जागरुक कर रहे सिलेंडर। गैस सिलेंडर में चिपकाए जा रहे वोटिंग के लिये जागरुक करने वाले स्टीकर। जिला पूर्ति विभाग ने शुरू कराया जागरुकता अभियान। सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को बनाया मतदाता जागरुकता रथ। सदर स्थित गैस एजेंसी से हुई मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत। डीएसओ राजेश कुमार मिश्रा बोले आयोग के निर्देशानुसार शुरू किया गया जागरुकता अभियान।
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -कन्नौज यूनियन बैंक में लगी भीषण आग। आग से बैंक पूरी तरह जलकर राख। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। होली की छुट्टी के कारण आज बन्द थी बैंक। लाखों कैश और अभिलेख सहित कम्प्यूटर जलकर नष्ट होने की आशंका। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर स्थित यूनियन बैंक शाखा में लगी आग। छिबरामऊ कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप,गुस्साए डॉक्टरों व छात्राऑ ने हाइवे किया जाम,पुलिस ने कार को पकड़ा,मेडिकल कॉलेज में तैनात थे,डॉक्टर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज -तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश कन्नौज -कन्नौज पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ,बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला ,वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश-औरैया एक भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ₹30000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  26.      
  27. सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उदास नहीं रहे
  28.      
  29. उत्तर प्रदेश/कानपुर-एडीजी जोन ने निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ
  30.      
  31. उत्तर प्रदेश/कानपुर देहात-एडीजी जोन ने नवनिर्मित मीडिया सेंटर कक्ष का किया उद्घाटन
  32.      
  33. उत्तर प्रदेश/कानपुर-छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल आया वापस, कुलपति ने दी बधाई
  34.      
  35. उत्तर प्रदेश/कानपुर -उ.प्र. दिवस का सीएसए सभागार में विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।
  36.      
  37. उत्तर प्रदेश/वाराणसी- माता मंगलागौरी के अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर निकाला गयी भव्य कलश यात्रा
  38.      
  39. उत्तर प्रदेश- कानपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पेटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  लाल टोपी सेवा, समानता, समाजवाद व संघर्ष का प्रतीक-विजय द्विवेदी
 
लाल टोपी सेवा, समानता, समाजवाद व संघर्ष का प्रतीक-विजय द्विवेदी
Updated: 2/25/2021 10:42:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

लाल टोपी सेवा, समानता, समाजवाद व संघर्ष का प्रतीक-विजय द्विवेदी
-सीएम योगी के लाल टोपी वाले बयान पर जिले के सपा नेताओं का पलटवार
-सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर योगी सरकार पर साधा निशाना
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विधानसभा में लाल टोपी पर दिए गए बयान पर जिले की समाजवादी पार्टी ने भी पलटवार किया है। गुरुवार को जिला मुख्यालय तिर्वा रोड स्थित सपा कार्यालय में बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी ने कहा कि लाल टोपी सेवा, समानता, समाजवाद व संघर्ष का प्रतीक है। श्री द्विवेदी ने कहा कि लाल टोपी राजनीति के कई पुरोधा पहनते थे।लाल टोपी लोकनायक जयप्रकाश नारायण भी लगाते थे,लाल का मतलब है संघर्ष, अत्याचार, भ्रष्टाचार,साम्प्रदायवाद के खिलाफ संघर्ष।लाल रंग किसी को आतंकित करने का नही है। 
उन्होने ने कहा कि भाजपा सरकार का सिद्धान्त है कि जनता में भय व्याप्त कर शासन करो, जिससे उनके जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कोई आवाज ना उठा सके। श्री द्विवेदी ने कहा कि लोकतन्त्र का पहला सिद्धान्त है कि विप़क्ष का सम्मान किया जाना चाहिए, यदि नीतिगत बात है तो मानना चाहिए, लेकिन वर्तमान में भाजपा सरकार सत्ता एवं बहुमत के दम्भ में डूबी है, जैसे जिन्दगी भर के लिए शासन में आ गई हो। उन्होने कहा कि यह आजादी की दूसरी लड़ाई है। वर्तमान समय में अघोषित आपात काल की स्थिति है। प्रदेश के मुख्यमन्त्री ठोको और मारो की राजनीति कर रहे हैं।हिन्दू-मुस्लिम को लड़ाया जा रहा है। विकास कार्य ठप पड़े हैं। किसान अपने हकों के लिए लगभग 70-80 दिनों से सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। पेट्रोल डीजल के दामों में बेहताशा वृद्धि से जनता त्राहिमाम करने लगी है, लेकिन गूंगी बहरी सरकार के कानों में जूं तक नही रेंग रही। देश व प्रदेश की जनता इन सभी बातों का संज्ञान लेगी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनता की आवाज उठाने के लिए गांव-गांव जन-जन से संपर्क कर रहें है। श्री द्विवेदी ने कहा कि जिस जनता ने सर माथे पर बैठाकर सत्ता की बागडोर सौंपी है, वही जनता आगामी चुनाव में सत्ता से उतारने का काम करेगी। जिलाध्यक्ष कलीम खान ने योगी आदित्यनाथ के लाल टोपी वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि ढाई साल का बच्चा, गुण्डा और अच्छे व्यक्ति में टोपी के जरिए कैसे फर्क बता सकता है, तो वह लाल टोपी वाले को गुंडा कैसे बोल सकता है। श्री खान ने कहा कि भाजपा सरकार अंहकार में पूरी तरह डूब चुकी है। प्रेसवार्ता के दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेश पाल,अमित मिश्रा, सतेन्द्र यादव,सलमान, दरोगा कटियार समेत अन्य नेतागण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
रामनवमी पर निकाली जा रही शोभायात्रा में माहौल बिगाड़ने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शराब के नशे में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट
भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार मांगने पर मिलती है लाठियां: अखिलेश यादव
प्रशिक्षणों कक्षों का डीएम ने लिया जायजा
मतदान बढ़ाने के लिए डीएम ने डोर टू डोर जाकर किया जागरूक
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :