सुगम यातायात व्यवस्था हेतु आई जी उतरे सड़क पर किया पैदल भ्रमण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर आज आई0जी0 कानपुर रेंज द्वारा जनपद कानपुर नगर में सुगम यातायात व्यवस्था हेतु यातायात मित्रों संग सर्वप्रथम गुमटी मार्केट का पैदल भ्रमण व पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करने के साथ ही व्यापारियों से फीडबैक लिया गया | इसके उपरांत बारादेवी चौराहे व नौबस्ता चौराहे का भी पैदल भ्रमण/निरोक्षण कर, संबंधित अधि0 को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त बाजारों में बिना मास्क लगाएं लोगों को मास्क वितरण भी किया गया।
|