आज रेडियों पर मन की बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस नई दिल्ली- आज परिवार की सुबह 11 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियों पर मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को सम्बोधित करेंगे।मोदी द्वारा आज रेडियों कार्यक्रम मन की बात की जानी है यह 74वां संस्करण है। इस बार मन की बात में महीने की शुरूआत में मोदी द्वारा लोगों से सोशल अकाउंट के माध्यम से सुझाव और विचार मांगे थे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी हर बार की ही तरह इस बार भी विभिन्न मुददो पर अपनी राय रख सकते है और जो भी सुझाव लोगों द्वारा उन्हे भेजे गये है उनके अनुसार वह चर्चा भी कर सकते है। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण मोदी के फेसबुक पेज अकाउंट, ट्वीटर पर लाइव देखा जा सकता है और आकाशवाणी तथा दूरदर्शन के सभी नेटवर्क पर भी इसका प्रसारण किया जायेगा। हिंदी में प्रसारण के बाद मन की बात कार्यक्रम का आकाशवाणी द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में भी किया जायेगा और जनता 1922 मोबाइल नम्बर पर मिस्ड काॅल करके भी मन की बात कार्यक्रम सुन सकती है।
|