तमिलनाडु तथा पुडुचेरी से आज करेंगे अमित शाह चुनावी शंखनाद
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस चेन्नई- पांच राज्यों मंे विधान सभा चुनाव की तारीखो का ऐलान किया जा रहा है। चुनावी तारीखों की घोषण के बाद इन राज्यों में राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है। चुनाव को देखते हुए देश के गृह मंत्री आज तिमलनाडु और पुडुचेरी में चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार की देर रात ही चेन्नई पहुंच गये थे। चार राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल, असम और तमिलनाडू के अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनावी सरगर्मिया तेज हो गयी है।
बतादें की दोना राज्यों में 6 अप्रैल को चुनाव होंगे और चुनाव परिणाम 2 मई को आयेगा। भाजपा का यहां पहला चुनावी दौरा है इससे पहले राहुल गांधी तिमलनाडु में प्रचार कर चुकें है। बताया जाता है कि अमित शाह पुडुचेरी के कराईकल में भारतीय जनता पार्टी की पुडुचेरी कोर समिति की बैठक में भी शामिल होगे। भाजपा के राज्यसभा सदस्य और मीडिया प्रभारी अनलि बलूनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि शाह यहां एक सार्वजनिक रैली को भी सम्बोधित करेगे और उसके बाद वह दोपहर में ही बीजेपी पुडुचेरी मंडल और पदाधिकारियो के साथ बैठक करगे तथा उसके बाद वह तमिलनाडु जायेगे जहां वह थेवनाई अम्मल काॅलेज फाॅर वुमेन में बेीजेपी की कोर कमेटी की बैठक मे हिस्सा लेगे। आज रविार की शाम को अमित शाह तमिलनाडु के जानकीपुरम, विल्लुपुरम में विजय संकल्प रैली को सम्बोधित करते हुए चुनावी शंखनाद करेंगे।
|