होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  2.      
  3. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  4.      
  5. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  6.      
  7. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  8.      
  9. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  10.      
  11. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  12.      
  13. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  14.      
  15. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  16.      
  17. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  18.      
  19. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  20.      
  21. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  22.      
  23. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  24.      
  25. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  26.      
  27. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  28.      
  29. पुलिस ने तीनों आरोपी को किया गिरफ्तार,मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद,असलहों से लैस दबंगों ने बोला था हमला
  30.      
  31. दिनदहाड़े गांव में फायरिंग करने का मामला
  32.      
  33. विनीता अवस्थी बनी महिला थाना प्रभारी,रंजना को मिला परिवार परामर्श केंद्र का चार्ज,चौकी इंचार्ज अनौगी मोहन लाल बने नौरंगपुर प्रभारी,ठठिया में तैनात राधामोहन शर्मा भेजे गये अनौगी
  34.      
  35. एसपी ने महिला थाना प्रभारी रंजना पांडेय को हटाया
  36.      
  37. दो महिला इंस्पेक्टर सहित चार के तबादले
  38.      
  39. टिढ़ियापुर में सामने आई गड़बड़ी को लेकर कही बात,सामने आई गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई की कही बात,विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं होगा घपला,घपला करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
 
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
Updated: 3/1/2021 5:40:00 PM By Reporter- Sharad Yadav Auraiya

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर स्कूल बच्चों की रैली रवाना की।
जन्म मृत्यु पंजीकरण, टीबी रोगी की खोज के साथ कुपोषित बच्चों की भी सूची बनायेंगी आशा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस इटावा,जिले में सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण माह व दस्तक अभियान का शुभारंभ करते हुये डीएम श्रुति सिंह ने रैली को झंडी हरी दिखाई दिखाई। संचारी रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुरू हुई यह रैली कलक्ट्रेट से प्रारंभ होकर राजकीय इंटर कॉलेज  पर समाप्त हुई | जिले में 1 मार्च से शुरू हो चुका संचारी रोग नियंत्रण माह 31 मार्च तक चलेगा। 
जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने कहा कि हम सभी को संचारी रोगों पर नियंत्रण करने के लिए प्रभावी कदम उठाने होंगे जिससे जिला संचारी रोगो से मुक्त हो सके |
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण माह 1 से 31 मार्च तक चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत 10 मार्च से 24 मार्च तक दस्तक अभियान चलेगा | 
उन्होंने बताया दस्तक अभियान में  फिजिकल डिस्टेंसिंग, हाथों की धुलाई और मास्क की अनिवार्यता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ,ताकि स्वास्थ्य कार्यकर्ता  सावधानी रखते हुए लोगों  को मलेरिया एवं कोरोना से बचाव के बारे में बेहतर तरीके से जागरूक कर सकें  |
 उन्होंने बताया अभियान में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण , बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, ग्राम्य  विकास एवं पंचायती राज विभाग , शिक्षा एवं. नगर निगम , कृषि विभाग , पशु पालन विभाग आदि का पूर्ण सहयोग होगा |  
वेक्टर बार्न  डिजीज के नोडल अधिकारी डॉ महेश चंद्रा ने बताया कि दस्तक अभियान के दौरान प्रशिक्षित आशा कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी द्वारा घर घर जाकर लोगो को संचारी रोगों से बचाव के उपाय , लक्षण एवं निकटतम स्वास्थ्य केंद्र के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी | इस दौरान आशा कार्यकर्त्ताओं द्वारा दिमागी बुखार के लक्षणों एवं उपचार के विषय में समुदाय को जागरूक किया जाएगा | आशा  द्वारा घरो के अंदर प्रवेश कर मच्छरों के पैदा होने वाली परिस्थितियों का निरिक्षण किया जाएगा | मलेरिया जाँच में भी आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग किया जाएगा | साथ ही कॉविड 19 रोग के प्रसार की स्थिति के चलते कई बच्चे टीकाकरण से वंचित रह गए हैं | ऐसे वंचित बच्चो की सूची भी आशा कार्यकर्ताओं द्वारा गृह  भ्रमण के दौरान तैयार की जायेगी | 
जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) नीरज दुबे ने  बताया  कि इस चरण में आशा कार्यकर्ता द्वारा बुखार के अतिरिक्त खांसी तथा सांस लेने में दिक्कत या परेशानी की शिकायत वाले रोगियों को भी चिन्हित किया जाएगा तथा  उन्हें  कोविड जांच हेतु संदर्भित करेंगी | साथ ही इस दौरान टीबी रोगियों की खोज, जन्म मृत्यु पंजीकरण और कुपोषित बच्चों की सूची भी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता द्वारा बनाई जाएगी |  
मिलेगी प्रोत्साहन राशि 
डीएमओ ने बताया आशा कार्यकर्ता द्वारा प्रत्येक मलेरिया रोगी की स्लाईड अथवा आर.डी.टी किट से जांच कराने पर 15 रुपए का भुगतान किया जाएगा | यदि व्यक्ति मलेरिया धनात्मक रोगी है तो आर टी  पूर्ण करने तथा तीसरे , सातवें एवं चौदह दिन पर रोगी का फ़ॉलोअप पूर्ण करने पर 75 रूपए का भुगतान किया जाएगा | बुखार के रोगी में डेंगू कन्फ़र्म होने पर 200 रूपए का भुगतान तथा जापानी इन्सेफेलाइटिस रोगी के कंफ़र्म होने पर 250 रूपए का भुगतान आशा कार्यकर्ता को किया जाएगा | 
इस इस कार्यक्रम में एसडीएम सिद्धार्थ, सीएमओ डॉक्टर एनएस तोमर, डीआईओएस राजू राणा, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर बी एल संजय,अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे |

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
30 बेड़ो से सुजाज्जित स्किन वार्ड का होगा निर्माण
सीएमओ ने कल्याणपुर स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
रीजेंसी हेल्थ ने अपना नया क्लीनिक किया शुरू
सीएमओ ने सीएचसी सरसौल का निरीक्षण कर अनियमिताओं पर दिखाया कड़ा रुख
डीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिधनू का औचक निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :