गिर गाय वितरण समारोह का आयोजन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस जक्खिनी बनारस डेयरी की तरफ से आयोजित शहंशाह पुर ग्राम में स्थित डेरी फार्म प्रांगण में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्री मती आनंदीबेन पटेल के कर कमलों द्वारा किसानों को गीर गाय का सांकेतिक वितरण किया गया। जिसमें मनोज कुमार यादव, जीउत बिंद , सौरभ कुमार, संदीप कुमार गुप्ता, लक्ष्मी शंकर गुप्ता प्रदीप कुमार पटेल, दीपू राजभर सहित 14 किसानों को महामहिम राज्यपाल ने गीर गाय का सांकेतिक वितरण कि। और गुजरात गए किसानों का प्रशिक्षण लिया हुआ फिल्म भी दिखाया गया। बनारस डेयरी के चेयरमैन शंकर भाई चौधरी ने महामहिम राज्यपाल एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया जीने के प्रेरणा से यह कार्यक्रम किया जा रहा है। शंकर भाई ने कहा कि गीर गाय सामान्य गायों की तरह नहीं है जैसा कि वेद शास्त्रों में वर्णन किया गया है वह गिर गाय है गीर गाय का दूध सिर्फ दूध ही नहीं है बल्कि एक औषधि है। गीर गाय का घी ₹5000 रुपए किलो प्रति किलो तक बिकता है उन्होंने कहा कि जो 100 गिर गाय 100 किसानों को दिया जा रहा है यही नहीं इसका संवर्धन भी किया जाएगा। उन्होंने गीर गाय की खासियत बताते हुए कहां की एक गाय काफी संवेदनशील हैं। यदि घर में झगड़ा होता है तो इनके ऊपर एवं दूध में असर पड़ता है। और यह गाय काफी सेंसिटिव होती है। जैसे गंगा जी आई उसी प्रकार से गीर गाय भी आ रही है जो श्री कृष्ण जी साथ लेकर गए थे उनको मोदी जी वापस लाने का कार्य किए हैं। महामहिम राज्यपाल ने कहीं की यह जो कार्यक्रम हुआ है इससे उत्तर प्रदेश एवं गुजरात को जोड़ने का कार्य माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने किए हैं। और इन्हीं गायों की बदौलत पर डे 8400000 लीटर गीर गाय का दूध बनारस डेयरी में आता है। हमारे प्रधानमंत्री जी ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि हमारे बच्चे कुपोषण के शिकार हो रहे हैं 1 मिनट में एक बच्चा चला जाता है। इसलिए देशवासियों को दूध उत्पादन को बढ़ाना है। और इस गाय में खासियत है कि उसको देखने से मालूम हो जाता है की गाय आज सुखी है कि दुखी है। यदि इनको प्रेम से गौमाता बोलकर खाना देंगे तभी यह खाना खाएंगे. I यदि घर में झगड़ा होता है तो इन गायों को आंसू गिरने लगता है यह सामान्य गाय की तरह नहीं है यह बहुत ही सिस्टम है इन सब सारी बातों का ध्यान रखना होगा। राजपाल महोदय। कहीं की बनारस शंकर भगवान की भूमि है, ऋषि मुनियों की भूमि है, और अब गौ माता जी की भूमि होगी। और घर में शांति रहेगी। बहुओं को बेटी की तरह रखें उनको प्रताड़ित मत करो क्योंकि महिला की शक्ति को भी देश के विकास में जोड़ने की जरूरत है और हमने कहा है कालेजों को कि एक कालेज तीन आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद ले उनको किताब कैंसिल खिलौने आज की। समाज में एक ऐसा वर्ग है जिसके पास सब कुछ है और एक ऐसा वर्ग है जिसके पास कुछ भी नहीं है तो दोनों को जोड़ने की जरूरत है। मोदी जी ने कहा है कि गीर गाय केवल गरीब किसान को ही मिलना चाहिए। इस मौके पर बनारस डेयरी के एमडी संग्राम सिंह चौधरी वाराणसी के मेयर श्रीमती मृदुला, भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा नगर के अध्यक्ष विद्यासागर राय प्रवीण सिंह गौतम जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सुनील ओझा, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश शर्मा, भाजपा कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष प्रेम शंकर पाठक, उपेंद्र राय, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री मनीष सिंह, शिव शंकर सिंह उर्फ खिलाड़ी, माता शंकर सिंह, सर्वेश्वर प्रसाद सिंह मुकेश सिंह, राजेश सिंह उर्फ पगड़ी, अजय सिंह बबलू, ओम प्रकाश दुबे सहित भाजपा की तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
|