सैकड़ों व्यापारियों ने ली आदर्श व्यापार मंडल में हुए शामिल
*सरोजनीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाष शर्मा के नेतृत्व में ली सदस्यता
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस लखनऊ। सरोजनीनगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा और सरोजनीनगर निवासी जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री विनोद कुमार सिंह ने अपने कई अन्य पदाधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का दामन थाम लिया। बुधवार को दोनों व्यापारी नेताओं ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के सामने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण कर ली है।इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने ओम प्रकाश शर्मा को लखनऊ जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रदेश के वरिष्ठ संगठन मंत्री के पद की, जबकि विनोद कुमार सिंह को लखनऊ जिले के वरिष्ठ महामंत्री पद की जिम्मेदारी देते हुए दोनों नेताओं को नियुक्ति पत्र भी सौंप दिया। व्यापारी नेता ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि अगले सप्ताह सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के 10 अन्य व्यापारी संगठन भी आदर्श व्यापार मंडल से जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 16 मार्च को सरोजनीनगर में करीब 1000 व्यापारियों का व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें व्यापारी अपनी समस्याओं की आवाज उठाने के लिए हुंकार भरेंगे। इस मौके पर सरोजनीनगर उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक दयाराम यादव, शांति नगर उद्योग व्यापार मंडल चेयरमैन अरविंद शर्मा, सरोजनीनगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री शैलेंद्र यादव बब्बू, दरोगा खेड़ा उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक दिलीप द्विवेदी, वरिष्ठ व्यापारी नेता डॉ. एके सिंह और आकाश तिवारी सहित कई अन्य व्यापारी नेताओं ने भी आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की।