घरो में मनाया गया महावीर स्वामी का जन्मोत्सव।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म उत्सव 25 अप्रैल को सकल जैन समाज द्वारा घरों मना। संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जैन समाज इसमें सांकेतिक रूप घरों में दीपमालिका पूजन किया।जैन धर्म के अनुयायी अनूप जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष भगवान महावीर स्वामी का जन्म उत्सव विभिन्न प्रकार के आयोजनों के साथ उत्साह पूर्वक मनाया जाता रहा है। इस बार कोरोना महामारी के चलते जैन समाज के पदाधिकारियों ने आयोजन को घरों में मनाने की संदेश समस्त समाज को दिया। जैन समाज के पदाधिकारी आनंदपुरी स्थित जैन मंदिर में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रभु का पूजन अर्चन व शांतिधारा पूजन किया। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष भव्य रुप में होने वाला भगवान महावीर स्वामी का जन्म उत्सव सकल जैन समाज द्वारा मनाया जाता रहा है। इसमें दिगंबर और श्वेतांबर के साथ सभी जैन धर्म के अनुयायी शामिल होते हैं। विशाल शोभा यात्रा का आयोजन शहर के प्रमुख मार्गों से होकर किसी एक विशाल मैदान में संपन्न होता है जहां पर भगवान का शांति धारा पूजन और अभिषेक होने के बाद विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक और युवाओं को प्रेरित करने वाले कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता था। उन्होंने बताया कि इस बार सांकेतिक रूप से कुछ लोग ही शामिल होकर भगवान महावीर स्वामी का पूजन अभिषेक करें और समाज को घरों में सुरक्षित रहने का संदेश दें। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह भगवान महावीर स्वामी के जीवन दर्शन सम्मेलन को ऑनलाइन माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
|