जाने आज का पंचाग, व्रत और त्योहार
Û चन्द्रमा के बीज मंत्रा का जप दिवस है आज, अन्नदान का है विशेष महत्व
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश- आज दिन सोमवार, चैत्र माह शुल्क पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज सूर्योदय 5 बजकर 49 मिनट पर हुआ तथा सूर्यास्त शाम 6बजकर 50 मिनट पर होगा। चित्रा नक्षत्र है और सूर्य मेष राशि में है। चन्द्र 12 बजकर 35 मिनट तक कन्या राशि में फिर तुला राशि में होगा, करण वणिज व योग वज्र है। चूकिं आज चन्द्रमा कन्या राशि में है सो चावल का दान श्रेयकर है साथ ही आज चन्द्रमा के बीज मंत्र के जाप का भी दिवस है आज साधको को भगवान शिव की उपासना व मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। साथ ही आज अन्न का दान अवश्य करे। दुर्गा सप्तशती का
पाठ लाभकारी वह पुण्य प्राप्त करने वाला है। अभिजीत मुहूर्त के कारण इस शुभ समय पर आपको भी नवीन कार्य प्रारंभ कर सकते है। राहुकाल में किसी प्रकार से
यात्रा न करें। अभिजीत मुहूर्त 11.51 से लेकर 12.44 तक उसके बाद विजय मुहूर्त 2.29 बजे से 3.23 तक तथा गोधुली मुहूर्त सांयकाल 6.37 मिनट से 6बजकर 58
मिनट तक है। आज विक्रम संवत-2078 आनन्द, शक सम्वत 1942 शर्वरी,पूर्णिमां चैत्र व अमांत चैत्र है। पूर्व दिशा पर दिशाशूल है तथा आज का राहुकाल सुबह 7.37
बजे से 9.12 बजे तक है। वहीं चंद्रोदय 6.09 बजे तथा 27 अप्रैल को चन्द्रस्त 6.3 बजे होगा।
|