15 मई से व्हाट्अप लागू करेगा अपनी नई प्राइवेसी
Û पाॅलिसी स्वीकार न करने वालों का बंद हो सकता है अकाउंट
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस नई दिल्ली- व्हाट्सएप अब अपनी नई प्राइवेसी पाॅलिसी में बदलाव करने वाला है। 15 मई को यह प्राइवेसी पाॅलसी लागू होने वाली है। यदि आप व्हाटसएप यूज करते है तो इस नाई पाॅलिसी को आपको स्वीकार करना होगा, अन्यथा आपका व्हाटसएप अकांउट बंद भी हो सकता है। पाॅलिसी के अंतर्गत यूजर्स के लिए कई नियम व शर्ते रोल आउट की गयी है।इसस पहले यह पाॅलिसी 8 फरवरी से लागू होने वाली थी व्हाटसएप द्वारा उनकी अपनी नाई प्राइसेवी पाॅलिसी में परिवर्तन किया गया है और यूजर्स को इस नई पाॅलिसी को स्वीकार करना होगा। इससे पहले जब नई पाॅलिसी की बात उठी थी तक देशभर में इसका विरोध किया गया था। चूंकि भारत में व्हाटसएप के यूजर्स सबसे ज्यादा है, जिसे देखते हुए इस अपडेट के बारे में कहा गया कि इसमें बिजनेस अकाउंट्स जुडा हुआ है। पहले इस पाॅलिसी को फरवरी में लागू होना था लेकिन भारत में भारी विरोध के चलते इसे तीन महीने के लिए टाल दिया गया था। अब एक बार फिर 15 मई से यह नई पाॅलिसी लागू होने वाली है। फिलहाल इस पाॅलिसी को रिजेक्ट करने का कोइ विकल्प यूजर्स के सामने नही रखा गया है। यदि कोई यूजर्स नई पाॅलिसी को एक्सेप्ट नही करता है तो ऐसे में वो न तो मैसेज किसी को भेज पायेगा ओर न ही कोई मैसेज रिसीव करपायेगा। उसका व्हाटसएप तब तक बंद रहेगा, जबतक वह पाॅलिसी को स्वीकार नही कर लेता है।
|