भाजपा कार्यकर्ता टीएमसी के गुंडो के भय से पश्चिम बंगाल से कर रहे पलायन
Û कई भाजपा कार्यकर्ता पलायन कर पहुंचे असम, राहत शिविरों में रखा गया
Û असम के मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर दी जानकारी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस असम- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत के साथ ही ममता बनर्जी के गुडों ने उपद्रव और
आंतक मचाना शुरू कर दिया था। लागतार राज्य के कई हिस्सों से हिंसा की खबरे आने लगी। भाजपा समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं को यहां चुन-चुन कर निशाना बनाया गया। हालात इतने बदतर हो चले कि टीएमसी के गुंडों के भय से यहां के भाजपा कार्यकर्ता अब पलायन कर रहे है और कई कार्यकर्ता असम पहुंच चुके है।पश्चिम बंगाल से पलायन कर असम पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को राहत शिवरों में रखा गया है तथा उनके हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। असमय में मंत्री व भाजपा नेता हेमंत बिस्वा सरमार ने ट्वीट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। उन्होने लिखा है कि बंागल में भय का वातातरण है और लोगों का पलायन जारी है।450 से अधिक लोग असम पहुंच चुके है, जिन्हे राहत शिविरो में रखा गया है और उन्हे सभी प्रकार से आवश्यक सुविधायें मुहैया
कराई जा रही है साथ ही सभी लोगो ंका कोविड टेस्ट भी कराया जा रहा है। उन्होन लिखा कि बंगाल की मुख्यमंत्री लोगो के दुख बढा रही है जो शर्मनाक है। वहीं भाजपा सांसद राजदीप राॅय ने धुबरी जिले के राहत शिविरो का दौरान किया। पलायन कर आने वाले लोगों में महिलाये और बच्चे भी है। वहीं असम भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने कहा कि अपनी जान को खतरे में
घिरा देख भाजपा कार्यकर्ता अपने परिवार के साथ असम पहुंच चुके है तथा कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जब तक चाहे असम में रह सकते है।
|