क्रिकेट सीनियर महिला खिलाडी इंद्राणी राॅय का हुआ भारतीय टीम में चयन
Û झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने व्यक्त की अपनी खुशी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस खेल- झारखंड- क्रिकेट खेलने वाली महिला खिलाडी इंद्राणी राॅय का भारतीय टीम में चयन किया गया है। यह खिलाडी झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन में सीनियर महिला क्रिकेट खिलाडी है और इनके भारतीय टीम में चुने जाने पर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा खुशी व्यक्त की गयी है झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर महिला खिलाडी इंद्राणी राॅय को भारतीय टीम के लिए चयन किया गया है, जिसके बाद उनके भविष्य के लिए लगातार उन्हे शुभकामनाये दी जा रही है। वह बोकारो जिले की खिलाडी है और 2017 से झारखंड की टीम में विकेट कीपर और बैट्समैन के रूप में जानी जाती है। बीसीसीआई की कई प्रतियोगिताओं ने उन्होने अपने हुनर का परिचय दिया और चयनकर्ताओं की निगाह में आयी। वह 2018 में टीम चैलेंजर ट्राॅफी में उपविजेता रही। वहीं जमशेदुर में आयाजित सीमा देसाई मेमोरियल ट्रॅाफी में भी उन्होने अपने खेल का जौहर दिखाया और अब उनकी मेहनत रंग लाई। इस सम्बन्ध में जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चैधरी ने कहा है कि इंद्राणी का चयन आगामी इंग्लैंड दौरे के टेस्ट और टी-20 टीम के लिए हो गया है यह झारखंड के लिए गौरव की बात है साथ ही यह चयन अन्य महिला क्रिकेटरों के लिए ऊर्जा का काम करेगा। उन्होने इंद्राणी को चयन के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं जेएससीए अध्यक्ष डा0 नफीस खान, उपाध्यक्ष अजय नाथ, शाहदेव, संजय सहाय, संयुक्त सचिव राजीव बंधान, कोषाध्यक्ष पीएस सेन, पूर्व सचिव देवाशीष चक्रवर्मी, अजीवन सदस्य जयकुमार सिन्हा, किशोर चंद्र, सुरेश कुमार पंकज सहाय,सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, चंचल दत्त गुप्ता तथा प्रिया ओझा ने भी इंद्राणी को इंग्लैंड दौरे के लिए शुभकामनायें देगे।
|