इंटरनेशनल फुटबाॅलर संगीता सोरेन की मदद केा आगे आये केंद्रीय खेल मंत्री
Û कोरोना संकट के बीच ईंट भटटे पर काम करने को मजबूर थी फुटबाॅलर संगीता
Û राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्षा रेखा शर्मा की पहल पर मिली मदद
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस खेल- कोरोना काल में बहुत से लोगो पर आर्थिक तंगी का कहर टूटा है। लोग कुछ भी काम करके जैसे-तैसे अपनी गृहस्थी चला रहे है। इसी प्रकार अंतर्राष्ट्रीय स्तर
की फुटबाॅलर संगीता सोरेन जो फुटबाॅल प्रतियागिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी, उनकी मालीय हालत कोरोना काल में ठीक नही है और उन्हे ईंट भटटे पर काम करना पड रहा है। यह बखर आजतक टीवी न्यूज चैनल द्वारा दिखाने के बाद इसका असर सामने आया है। राष्टण्ीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस मामले को संज्ञान में लिया कोरोना में हालात बहुत ही बिगड गये। फुटबाॅल की बडी खिलाडी संगीता सोरेन की खबर आजतक द्वारा ईंट भटटा पर काम करते हुए दिखाई गयी। इसके बाद महिला आयोग की अध्यख रेखा शर्मा के इसे संज्ञान मं लिया और परिणाम स्वरूप कंेद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू संगीता की मदद के लिए आगे आये है। रिजिजू ने संगीता की मदद के लिए मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश दिया, जिसके बाद मंत्रालय के अधिकारियों ने संगीता से मोबाइल पर संपर्क किया। वहीं धनबार के डीसी उमाशंकर ने भी रेंगुनी पंचायत के बांसमुडी गांव में जाकर संगीता सोरेन से भेंट की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। खेल मंत्री रिजिजू ने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्हे जानकारी हुई है कि भारत का अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं मे ंप्रतिनिधत्व करने वाली संगीता इस महामारी के दौरान वित्तीय संकट में है। हमारे कार्यालय के अधिकारियों द्वारा उनसे संपर्क किया गयाऔर अब जल्द ही उन्हे सहायत की जायेगी। एथलीटों के लिए सम्मानजनक जीवन सुनिश्चत करना हमारी प्राथमिकता है।
|