शहर पहुंचे आप सांसद संजय सिंह ने सरकार पर साधा निशाना।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। किदवई नगर स्थित गेस्ट हाउस में आम आदमी पार्टी के किदवई नगर विधानसभा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में आप पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह पहुंचे। वहां पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया प्रेस वार्ता के दौरान संजय सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार में पिछड़ों और दलितों का अपमान हुआ है महंगाई चरम सीमा पर है पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से रोजमर्रा की चीजें महंगी होती चली जा रही है गरीब मजदूर भुखमरी की कगार पर आ गया है 2022 चुनाव में बिजली पानी और जनता की मूलभूत समस्याओं के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि समय आने पर गठबंधन के बारे में सोच विचार किया जाएगा जिला पंचायत चुनाव ब्लॉक प्रमुख चुनाव मैं धांधली की बात करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के चुनाव रद्द करने की मांग की। विकास दुबे कांड में बोलते हुए संजय सिंह ने कहा उत्पीड़न और दमन की राजनीति के तहत निर्दोष खुशी दुबे अमर दुबे की मां को जेल में बंद किया गया। खुशी दुबे समेत अन्य महिलाओं के मुकदमे वापस लेकर उन्हें तत्काल रिहा किया जाए।
|