आगामी चुनाव को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने कसी कमर, बूथ मजबूत करने के दिए निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | यशोदा नगर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जनपद कानपुर नगर इकाई द्वारा महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र ब्लॉक की बैठक आयोजित की गई जिसमें सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ओमप्रकाश राजभर की विचारधारा एवं सुभासपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करते हुए। मुख्य अतिथि सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह अर्कवंशी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए। कानपुर मंडल अध्यक्ष संदीप वर्मा ने महगाई के विरुद्ध वर्तमान सरकार की कार्यशैली को प्रमुखता से अवगत कराया एवं इस अवसर पर कानपुर मंडल महासचिव प्रकाश राजभर, जिला अध्यक्ष कानपुर नगर साजन राजभर , कानपुर जिला उपाध्यक्ष सनी शर्मा , मोहित दिवेदी , दीपक गुप्ता, आदर्श पाल, विवान त्रिपाठी,देवेंद्र शर्मा, राजीव कुमार ,रविन्द्र राजभर के साथ कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
|