सभी जातियों को जोड़कर सपा उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनायेगी सरकार :डाॅ. कश्यप
U-कार्यकर्ताओं ने मुख्यअतिथि का 51 किलो की माला पहनाकर किया अभिनन्दन।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी डाॅ. राजपाल कश्यप समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर के तत्वाधान में सपा नगर अध्यक्ष डॉ. इमरान की अध्यक्षता में शिवाय पैलेस अफीम कोठी चौराहा मे विशाल पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ सम्मेलन में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।
सम्मेलन में पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजपाल कश्यप का एवं सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान का पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष दिनेश मौर्या ने अपने संगठन के साथियों के साथ 51 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डाॅ. राजपाल कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों एवं सभी जातियों को जोड़कर उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। 2022 में सरकार बनाने के लिए आप सभी लोग अभी से कमर कस कर तैयार हो जाएं तथा जनता के बीच जाकर उत्तर प्रदेश की भाजपा की योगी सरकार की दमनकारी नीतियों किसान पिछड़ों छात्र नौजवान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया इस सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने ने कहा भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण आज महंगाई चरम सीमा पर है बढ़ती बेतहाशा महंगाई के कारण प्रदेश की मध्यम वर्गी परिवारों को अपना परिवार पालना मुश्किल हो गया है, श्री कश्यप ने आगे बताया कि 2022 के चुनाव के लिए हमें जनता के बीच रहकर भाजपा सरकार की नाकामियों को बताना होगा तथा सपा शासनकाल की जनकल्याणकारी योजनाएं बेरोजगारी भत्ता कन्या विद्या धन योजना लैपटॉप वितरण योजना अस्पतालों का ₹1 में पर्चा बनवाना मेट्रो ट्रेन योजना लोहिया आवास योजना समाजवादी पेंशन योजना लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे आदि उपलब्धियों से जनता को अवगत कराना होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए सपा नगर अध्यक्ष डॉ. इमरान ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चे पर खेल साबित हो गई है। योगी सरकार उत्तर प्रदेश में कानून का राज होने का ढिंढोरा पीट कर वाहवाही लूट रही है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक इरफान सोलंकी, विधायक अमिताभ बाजपई, महानगर अध्यक्ष डॉ इमरान, नगर महासचिव अभिषेक गुप्ता मोनू, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दिनेश मौर्या, कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र प्रजापति अजय यादव अज्जू, योगेंद्र कुशवाहा योगी अंबर त्रिवेदी जय राम सिंह यादव निखिल यादव श्रेष्ठ गुप्ता नीतू बाजपेई मोहम्मद सरिया एसएस बॉर्बी सम्राट विकास यादव अन्नू गुप्ता सनी निगम शरद पांडे यूनुस बदरे देवेंद्र सिंह मोहित मनोरमा त्रिवेदी दीपक खोटे आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
|