होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  2.      
  3. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  4.      
  5. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  6.      
  7. रक्त परीक्षण विभाग में लगी मरीजों की भीड़ देखकर संबंधितों को दिए दिशा निर्देश।
  8.      
  9. वार्डों सहित रक्त परीक्षण विभाग एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  10.      
  11. कन्नौज ।मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शक्ति वसु ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का दैनिक निरीक्षण ।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज धमाके के साथ पुराने मकान के उड़े दरवाजे। तेज धमाका सुन इलाके में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। धमाके में नही हुआ कोई जान माल का नुकसान। घटना स्थल से पुलिस को रखे मिले पुराने पटाखे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्कठा कर लैब भेजे। कोतवाल दिग्विजय सिंह बोले जल्द सने होगी सच्चाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगिया फजल ईमाम मोहल्ले का मामला।
  14.      
  15. कन्नौज - घर घर वोटिंग के लिये जागरुक कर रहे सिलेंडर। गैस सिलेंडर में चिपकाए जा रहे वोटिंग के लिये जागरुक करने वाले स्टीकर। जिला पूर्ति विभाग ने शुरू कराया जागरुकता अभियान। सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को बनाया मतदाता जागरुकता रथ। सदर स्थित गैस एजेंसी से हुई मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत। डीएसओ राजेश कुमार मिश्रा बोले आयोग के निर्देशानुसार शुरू किया गया जागरुकता अभियान।
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -कन्नौज यूनियन बैंक में लगी भीषण आग। आग से बैंक पूरी तरह जलकर राख। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। होली की छुट्टी के कारण आज बन्द थी बैंक। लाखों कैश और अभिलेख सहित कम्प्यूटर जलकर नष्ट होने की आशंका। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर स्थित यूनियन बैंक शाखा में लगी आग। छिबरामऊ कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप,गुस्साए डॉक्टरों व छात्राऑ ने हाइवे किया जाम,पुलिस ने कार को पकड़ा,मेडिकल कॉलेज में तैनात थे,डॉक्टर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज -तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश कन्नौज -कन्नौज पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ,बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला ,वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश-औरैया एक भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ₹30000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  26.      
  27. सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उदास नहीं रहे
  28.      
  29. उत्तर प्रदेश/कानपुर-एडीजी जोन ने निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ
  30.      
  31. उत्तर प्रदेश/कानपुर देहात-एडीजी जोन ने नवनिर्मित मीडिया सेंटर कक्ष का किया उद्घाटन
  32.      
  33. उत्तर प्रदेश/कानपुर-छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल आया वापस, कुलपति ने दी बधाई
  34.      
  35. उत्तर प्रदेश/कानपुर -उ.प्र. दिवस का सीएसए सभागार में विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।
  36.      
  37. उत्तर प्रदेश/वाराणसी- माता मंगलागौरी के अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर निकाला गयी भव्य कलश यात्रा
  38.      
  39. उत्तर प्रदेश- कानपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पेटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  खेल  »  गुरजीत और निशा का पुष्प वर्षा के साथ किया गया अभिनन्दन
 
गुरजीत और निशा का पुष्प वर्षा के साथ किया गया अभिनन्दन
Updated: 8/21/2021 12:46:00 AM By Reporter- SAGiR AHMED.

गुरजीत और निशा का पुष्प वर्षा के साथ किया गया अभिनन्दन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस टोक्यो | ओलंपिक में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारतीय हॉकी टीम की दो सदस्याओं गुरजीत कौर और निशा वारसी का प्रयागराज आगमन पर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में आज शुक्रवार 20.08.2021 को भव्य स्वागत किया गया ।रेल गॉंव कॉलोनी के मुख्य द्वार से  गुरजीत और  निशा को सजी-धजी ओपेन जिप्सी में उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय तक लाया गया और मार्ग में आरपीएफ बैंड उनके वाहन के आगे सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा धुन बजाते हुए चल रहा था उनके साथ उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारी और खिलाड़ी भी शामिल थे और लोगों ने रास्ते में उन पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर उनका सम्मान किया।
इस स्वागत यात्रा की शुरुआत रेलगॉव कॉलोनी के गेट से हुई जहां मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शिवम शर्मा एवं उप मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया इस स्वागत यात्रा को शुभारंभ किया। उत्तर मध्य रेलवे  हॉकी कोच पुष्पा श्रीवास्तव भी मार्ग में ओलंपियन खिलाड़्यों के साथ जिप्सी पर थीं। मुख्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत उत्तर मध्य रेलवे  खेल संघ के अध्यक्ष  शरद मेहता ने किया। श्री मेहता खिलाड़ियों को कांफ्रेंस हॉल तक ले गए जहां सम्मान समारोह आयोजित हो रहा था। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे  प्रमोद कुमार और उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा  पूनम कुमार ने गुरजीत और निशा को शॉल, गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर बोलते हुए महाप्रबंधक ने कहा कि गुरजीत और निशा सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। महाप्रबंधक   ने आगे कहा कि उत्तर मध्य रेलवे  अपने खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा ताकि भविष्य में और अधिक गुरजीत और निशा देश के लिए सम्मान ला सकें। उप मुख्य सतर्कता अधिकारी  अंकुर चंद्रा ने दोनों खिलाड़ियों का संक्षिप्त परिचय दिया और उनके संघर्ष की कहानी और ओलंपिक तक की यात्रा के बारे बताया।अपने स्वागत भाषण में बोलते हुए, उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ के अध्यक्ष शरद मेहता ने कहा कि यह उत्तर मध्य रेलवे  के लिए गर्व का क्षण है और हम भविष्य में इस तरह के और अधिक गौरवपूर्ण क्षणों को हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे  ने यह भी साझा किया कि अधिकारी संवर्ग में दोनों खिलाड़ियों की पदोन्नति की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।
ओलंपिक में भारतीय टीम के हॉकी मैचों के कुछ यादगार पलों को संकलित करते हुए 2.5 मिनट की एक छोटी क्लिपिंग भी चलाई गई, जिसने सभी को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया।
गुरजीत और निशा ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि उन्हें इस तरह के गर्मजोशी से स्वागत की कभी उम्मीद नहीं थी और उन्होंने इस सम्मान और सहयोग के लिए उत्तर मध्य रेलवे  प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।औपचारिक समारोह का समापन मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी  शिवम शर्मा द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे की पुरुष और महिला हॉकी टीम के सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में अन्य खिलाड़ी भी उपस्थित रहे ।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
शतरंज चैंपियनशिप में अप्रतिम और भाविका बनी चैंपियन
अम्बिका ने चौथी रैंक पाकर कानपुर नाम किया रोशन
सुपीरियर स्प्रिट्स १४७ रन से फहराया विजयी पताका
बेस्ट बल्लेबाज के शानदार प्रदर्शन से जीत की दर्ज
एडीजी जोन ने खेल प्रतियोगिताओं में विजेता व उपविजेता टीम के सदस्यों को किया पुरस्कृत
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :