अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों का हुआ सम्मान।
U-क्रीड़ा भारती ने हॉकी के जादूगर स्व. ध्यानचंद को भारत रत्न देने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर क्रीड़ा भारती महानगर ने हॉकी को राष्ट्रीय खेल घोषित करने और हॉकी के जादूगर स्व.मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने के लिए संजय वन किदवई नगर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ।कार्यक्रम का उद्घाटन म सत्य देव पचौरी सांसद,बीना आर्या जिलाध्यक्ष दक्षिण, असीम अरुण पुलिस कमिश्नर, संजीव पाठक क्षेत्रीय संयोजक क्रीड़ा भारती, सुमित मिश्रा प्रान्त अध्यक्ष क्रीड़ा भारती व अरुण दुबे विभाग संयोजक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।कार्यक्रम में कानपुर का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में पहुंचाने वाले सात खिलाड़ियों का खेल रत्न देकर सम्मान किया गया। इन खिलाड़ियों में अंकित राजपूत, गीता टंडन कपूर, काव्या गुप्ता, अभिषेक यादव, अमरेश सिंह एवं दिव्यांग वर्ग नंद किशोर ओझा से कैंसर पर विजय प्राप्त करने वाले,नरेश रावल नेपाल में टेबल टेनिस कोच आदि का अतिथियों ने सम्मान किया।
क्रीड़ा भारती के इस हस्ताक्षर अभियान में कानपुर के सभी खेल एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में खिलाड़ी, खेल संघों के पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों तथा क्षेत्रीय जनता अलग-अलग जगह टीम बनाकर छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोग खेल प्रदर्शन में भाग लिया तथा वहां आये सभी खेल प्रेमियों ने विभिन्न खेलो का आनन्द लिया, हस्ताक्षर अभियान में खिलाड़ियों के साथ साथ क्षेत्रीय जनता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।इसी क्रम में तलवारबाजी की टीम ने पूरे जोश के साथ अपनी कलाइयों की जादू से तलवारबाजी का प्रदर्शन किया, हॉकी, मार्शल आर्ट, जूडो, कराटे ताइक्वांडो, टेबल टेनिस बैडमिंटन,नानचाकू, फुटबॉल आदि सभी खेल के खिलाड़ियों से पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने इस तरह के खेल मेलो का आयोजन निरंतर करते रहने का आह्वान किया तथा सांसद सत्य देव पचौरी ने सभी को नित्य प्रतिदिन खेल खेलने को कहा और प्रधानमंत्री द्वारा खेल के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो के बारे में बताया, क्षेत्रीय संयोजक क्रीड़ा भारती संजीव पाठक ने कहा कि टोक्यो ओलम्पिक 2020 में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों से मिल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी से निवेदन किया कि आप सभी खिलाड़ी एक वर्ष में 75 स्कूलों में जाकर बच्चो से मिले, उनको प्रोत्साहित करें और क्रीड़ा भारती ने पूरे देश के 130 करोड़ जनता को खेल से जोड़ने का लक्ष्य लिया ताकि अगले आने वाले 10 वर्षों में मेरा देश ओलिम्पिक में प्रथम आये। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमिला पांडे (महापौर ), अरुण पाठक, महेश त्रिवेदी डीसीपी दक्षिण-रवीना त्यागी,भाजपा जिला अध्यक्ष बीना आर्या, रजत आदित्य दीक्षित, अनिता गुप्ता,शिव राम सिंह, विनोद मिश्रा, प्रमोद अग्रहरि बार्डर,पार्षदगण प्रमोद जायसवाल व विभिन्न खेलों के कोच एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।