होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. मैनपुरी में आज सपा सांसद डिंपल यादव ने अखिलेश यादव के साथ कियाऐ एए ऐनामांकन।
  2.      
  3. कन्नौज - चुनाव ड्यूटी के लिये जिले से रवाना हुआ पुलिस फोर्स। 8 बसों से 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराने रवाना हुआ फोर्स। एएसपी डॉ संसार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पुलिस लाइन से फोर्स को लेकर रवाना हुई बसें। एक दिन पहले एसपी ने फोर्स को किया था ब्रीफ। जिले के करीब 500 पुलिस अफसरों, कर्मियों की चुनाव में लगी है ड्यूटी।
  4.      
  5. सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो इसके चलते सफाई ठेकेदार को दिए गए सुझाव।
  6.      
  7. रक्त परीक्षण विभाग में लगी मरीजों की भीड़ देखकर संबंधितों को दिए दिशा निर्देश।
  8.      
  9. वार्डों सहित रक्त परीक्षण विभाग एवं ओपीडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
  10.      
  11. कन्नौज ।मुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शक्ति वसु ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का दैनिक निरीक्षण ।
  12.      
  13. कन्नौज - तेज धमाके के साथ पुराने मकान के उड़े दरवाजे। तेज धमाका सुन इलाके में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच। धमाके में नही हुआ कोई जान माल का नुकसान। घटना स्थल से पुलिस को रखे मिले पुराने पटाखे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इक्कठा कर लैब भेजे। कोतवाल दिग्विजय सिंह बोले जल्द सने होगी सच्चाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बगिया फजल ईमाम मोहल्ले का मामला।
  14.      
  15. कन्नौज - घर घर वोटिंग के लिये जागरुक कर रहे सिलेंडर। गैस सिलेंडर में चिपकाए जा रहे वोटिंग के लिये जागरुक करने वाले स्टीकर। जिला पूर्ति विभाग ने शुरू कराया जागरुकता अभियान। सिलेंडर ढोने वाले वाहनों को बनाया मतदाता जागरुकता रथ। सदर स्थित गैस एजेंसी से हुई मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत। डीएसओ राजेश कुमार मिश्रा बोले आयोग के निर्देशानुसार शुरू किया गया जागरुकता अभियान।
  16.      
  17. उत्तर प्रदेश -कन्नौज यूनियन बैंक में लगी भीषण आग। आग से बैंक पूरी तरह जलकर राख। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। होली की छुट्टी के कारण आज बन्द थी बैंक। लाखों कैश और अभिलेख सहित कम्प्यूटर जलकर नष्ट होने की आशंका। शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास पर स्थित यूनियन बैंक शाखा में लगी आग। छिबरामऊ कोतवाल भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद।
  18.      
  19. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज कार की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा हड़कंप,गुस्साए डॉक्टरों व छात्राऑ ने हाइवे किया जाम,पुलिस ने कार को पकड़ा,मेडिकल कॉलेज में तैनात थे,डॉक्टर तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश कन्नौज-कन्नौज -तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक युवक की हालत गंभीर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव के पास की घटना।
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश कन्नौज -कन्नौज पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ,बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की,अखिलेश और कांग्रेस पर बोला हमला ,वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश-औरैया एक भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी ₹30000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।
  26.      
  27. सुप्रसिद्ध गज़ल गायक पंकज उदास नहीं रहे
  28.      
  29. उत्तर प्रदेश/कानपुर-एडीजी जोन ने निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की दिलाई शपथ
  30.      
  31. उत्तर प्रदेश/कानपुर देहात-एडीजी जोन ने नवनिर्मित मीडिया सेंटर कक्ष का किया उद्घाटन
  32.      
  33. उत्तर प्रदेश/कानपुर-छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल आया वापस, कुलपति ने दी बधाई
  34.      
  35. उत्तर प्रदेश/कानपुर -उ.प्र. दिवस का सीएसए सभागार में विस अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ।
  36.      
  37. उत्तर प्रदेश/वाराणसी- माता मंगलागौरी के अन्नकूट श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर निकाला गयी भव्य कलश यात्रा
  38.      
  39. उत्तर प्रदेश- कानपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पेटिंग, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  स्वास्थ्य  »  टीबी ग्रसित 50 बच्चों को रेडक्रास व 45 को स्वास्थ्य विभाग ने लिया गोद
 
टीबी ग्रसित 50 बच्चों को रेडक्रास व 45 को स्वास्थ्य विभाग ने लिया गोद
Updated: 9/1/2021 12:19:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

टीबी ग्रसित 50 बच्चों को रेडक्रास व 45 को स्वास्थ्य विभाग ने लिया गोद 
रेडक्रॉस भवन पर टीबी ग्रसित  बच्चों को प्रदान किया गया पुष्टाहार 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस इटावा, 31 अगस्त |  देश को वर्ष 2025 तक टीबी  मुक्त बनाने का केंद्र सरकार का संकल्प है |  इसी को ध्यान में रखते हुए कोरोना काल में भी क्षय रोग से ग्रसित  लोगों की दस्तक अभियान के अंतर्गत खोज की गई।  जनपद के 95 बच्चे क्षय रोग से ग्रसित  पाए गए | इन बच्चों के उचित पोषण के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा  50 बच्चों और स्वास्थ्य विभाग(सीएमओ,डिप्टी सीएमओ, डॉक्टर्स) द्वारा 45 बच्चों को गोद लिया गया है । 
 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भगवान दास का कहना है कि  रेडक्रॉस सोसाइटी  द्वारा उठाया गया यह कदम बहुत ही सराहनीय है ।  कोरोना महामारी के समय भी रेडक्रॉस वॉलिंटियर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, चाहे वह नगर  व ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन व दवाएं, मास्क बांटना हो या कोरोना टीकाकरण आदि क्षेत्रों में सहायक भूमिका के रूप में रेडक्रॉस ने बहुत अच्छा काम किया है।
पोषाहार वितरण  कार्यक्रम में मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भगवान दास ने  टीबी ग्रसित  50 बच्चों  को रेड क्रॉस भवन पर पुष्टाहार वितरित किया । इस कार्यक्रम में शीतगृह  एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अरोरा व सदस्य श्रीनिवास वर्मा के द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की गईं।
इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी बीएल संजय ने बताया - बच्चों में टीबी के लक्षण जान पाना और इलाज करवाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।  बच्चों में वयस्कों की तुलना में रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कम होती है ऐसे में  बच्चों का वजन कम होने लगे, भूख कम लगने लगे,   दो सप्ताह से अधिक खांसी बुखार रात को पसीना आए तो अनदेखा नहीं करना चाहिए तुरंत जांच करानी चाहिए।
रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ केके सक्सेना ने बताया - विगत दो  वर्षों से लगभग 123 बच्चों को रेडक्रॉस द्वारा गोद लिया जा चुका है,  जिन्हें समय-समय पर पुष्टाहार वितरण करने के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की गई है। यह सभी कार्य जिलाधिकारी  श्रुति सिंह के कुशल निर्देशन व सहयोग से संभव हो पा रहा है। उन्होंने बताया टीबी मरीजों की मदद के साथ कोविड टीकाकरण, जनपद के सैनिटाइजेशन, बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री ,ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र शिविर,जनसंख्या स्थिरता  कार्यक्रम और नेत्रदान के लिए भी रेड क्रॉस अपने कार्यक्रमों से लोगों को मदद पहुंचा रहा है।

कार्यक्रम में प्रतिभाग डिप्टी सीएमओ डॉ अवधेश, जिला समन्वयक कंचन तिवारी,रेड क्रॉस सोसायटी सचिव हरिशंकर रेड क्रॉस सोसाइटी कोषाध्यक्ष विजय शंकर ,राजेश वर्मा ,संजय सक्सेना, आशीष दीक्षित अभिनंदन जैन, सुभाष चंद्र जैन, धर्मेंद्र जैन, चित्रा परिहार, मनोज तिवारी, जितेंद्र कुमार, और रेड क्रॉस वॉलिंटियर्स ने अपना सहयोग प्रदान किया |

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विश्व मलेरिया दिवस (25 अप्रैल) पर विशेष
गर्भावस्था में दो बार और बच्चों का पांच साल में सात बार टीकाकरण अनिवार्य
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में नए पीजी कोर्स की हुई शुरुआत
डाक्टरो ने पेश की मानवता की मिसाल, चार साल के बच्चे का किया सफल आपरेशन
निःसंतान दम्पतियों के लिए आशा की किरण है पीआरपी थेरेपी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :