कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी | यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को लखनऊ से बनारस पहुंचने पर कुशल जायसवाल का रेलवे स्टेशन पर पूरे जोश के साथ माला पहनाकर ढोल नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ स्वागत व अभिनंदन किया। इस ज़ोरदार स्वागत के लिए महानगर यूथ कॉंग्रेस अध्यक्ष कुशल जायसवाल ने अपने तमाम कार्यकर्ताओ का हृदय की गहराइयों से शुक्रिया अदा किया और कहा कि हम युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का यूथ कांग्रेस को मजबूत बनाने पर फोकस रहेगा एवं जल्द ही यूथ कांग्रेस को वार्ड स्तर पर मज़बूत करने का कार्य किया जाएगा ! साथ ही कुशल जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर कॉंग्रेस सरकारों द्वारा बनवायी गई देश की 41 आर्डिनेंस फैक्ट्रियों का 1 अक्टूबर से केंद्र सरकार ने जो निगमीकरण करने का तानाशाही फैसला लिया है। उसके विरोध में भी यूथ कॉंग्रेस लगातार विरोध-प्रदर्शन कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का काम करेगी। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से वाराणसी की कैंट विधानसभा से भावी उम्मीदवार युवा कॉंग्रेस नेत्री रोशनी जायसवाल,शारिक, मोनू मिश्रा, आलम अंसारी, गोलू राय, सुजान खान , ज़ीशान खान, आशीष, सूर्य प्रताप,सिद्धार्थ,अफजाल अंसारी, आसिफ अंसारी, आदि थे।
|