डाॅ के एन पाण्डेय बने राष्ट्रीय किसान एवं मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष---
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी राष्ट्रीय किसान एवं मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय पाठक ने संघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ कृष्ण नाथ पाण्डेय को नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर डाँ पाण्डेय ने कहा कि संघ द्वारा सौपे गये इस दायित्व का किसान व मजदूर हित मे बखूबी निर्वाह करते हुए उन्हे संगठित करते हुए केंद्रीय व राज्य सरकार की योजनाओ को उन तक पहुंचाने का प्रयास करेगें। डाॅ पाण्डेय की इस नियुक्ति पर हिमांशु राज, प्रभारी जीव जंतु कल्याण बोर्ड, उत्तर प्रदेश, भारत सरकार, गौरव मिश्रा,प्रदेश प्रवक्ता,भाजपा किसान मोर्चा,राजन मिश्रा,जिलाध्यक्ष, डाॅ संजीव मिश्रा,मनोज उपाध्याय आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हे बधाई व शुभकामनाए दी है।
|